अब घर का खाना भी महंगा: घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 50 रु. बढ़ा, अब 1000 रु. का

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
अब घर का खाना भी महंगा: घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 50 रु. बढ़ा, अब 1000 रु. का

New Delhi. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता की जेब एक बार फिर कटने वाली है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस (14.2 किलो) सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा किया है। अब एक घरेलू सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपए होगी। इससे पहले मार्च 2022 में घरेलू सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।




— ANI (@ANI) May 7, 2022



दिल्ली में 5 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत अभी 655 रुपए है। एक महीने पहले एक अप्रैल को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 105 रुपए बढ़ी थी, जबकि 22 मार्च को 9 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।



महंगे लोन से रुकेगी महंगाई?



पेट्रोल-डीजल की कीमतें, रसोई गैस के दाम और जरूरी सामानों के भाव लगातार लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं। बढ़ती महंगाई के बीच अब आपके लोन भी महंगे हो जाएंगे, क्योंकि RBI ने रेपो रेट बढ़ा दी है। दलील ये कि बढ़ोतरी महंगाई को काबू में करने के लिए की गई है। अब सवाल यही है कि क्या महंगे लोन से महंगाई रुकेगी? मार्च-अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमतो में 14 दिन में 12 बार इजाफा हुआ था।

 




 


इंडियन ऑयल LPG cylinder Indian Oil एलपीजी सिलेंडर महंगाई inflation प्रधानमंत्री Hindustan Petroleum narendra modi हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां कीमतें बढ़ीं घरेलू गैस नरेंद्र मोदी Oil Companies Price Increased Domestic Gas Prime Minister