DELHI: द्रौपदी मुर्मू आज 10.15 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी, परिवार के 4 लोग शामिल होंगे, भाई अपनी बहन की पसंदीदा मिठाई लेकर आए

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: द्रौपदी मुर्मू आज 10.15 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी, परिवार के 4 लोग शामिल होंगे, भाई अपनी बहन की पसंदीदा मिठाई लेकर आए

NEW DELHI. देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारियां हो गई हैं। 25 जुलाई सुबह 10.15 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल में शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार की ओर से उनके छोटे भाई और उनकी भाभी के अलावा बेटी और दामाद शिरकत करने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। द्रौपदी मुर्मू के भाई ने बताया कि वह अपनी बहन का मुंह मीठा कराने के लिए ओडिशा की ट्रेडिशनल मिठाई 'अरिसा पीठा' भी लेकर आए हैं। वो कहते हैं कि यह मिठाई उनकी बहन को पसंद भी है।





पीएम समेत कई वीआईपी मौजूद रहेंगे





नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण की गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक सोमवार (25 जुलाई) सुबह सवा दस बजे से संसद भवन के केंद्रीय सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस समारोह में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा के अध्यक्ष समेत केंद्र सरकार के सभी मंत्री और देश के अलग-अलग राज्यों के राज्यपाल समेत मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा देश में राजनयिक मिशन के प्रमुख और सांसदों के साथ साथ सेना और अर्धसैनिक बलों से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।





ये कार्यक्रम होंगे





नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। उसके बाद राष्ट्रपति का अभिभाषण शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए द्रौपदी मुर्मू के परिवार से चार लोग दिल्ली पहुंच चुके हैं। इसमें उनके साथ रहने वाले छोटे भाई तारिणीसेन टूडू और उनकी पत्नी सुकरी टूडू समेत द्रौपदी मुर्मू की बेटी इतिश्री और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के दामाद भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे। 





नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाई तारिणी सेन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था प्रोटोकॉल के तहत ही होती है, इसलिए वे अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ ही इसमें शिरकत कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के लोगों ने दीदी के लिए खूब सारी शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार देने के लिए कहा है। वह उनसे मिलकर गांव के लोगों के बधाई संदेश उन तक जरूर पहुंचाएंगे। 





परिवार के लोग गिफ्ट भी लाए





तारिणी सेन के मुताबिक अपनी बहन के वह और उनकी पत्नी उड़ीसा की ट्रेडिशनल मिठाई 'अरिसा पीठा' लाए हैं। उनकी दीदी को यह मिठाई पसंद भी है और खास मौकों पर इस मिठाई को शगुन के तौर पर खिलाया भी जाता है। उनका कहना है, इसके अलावा उनकी पत्नी, दीदी के लिए कुछ और गिफ्ट भी लेकर आ रही हैं, हालांकि ये कोई महंगे गिफ्ट नहीं हैं, बल्कि उनकी पसंद की ही कुछ चीजें हैं।



नरेंद्र मोदी narendra modi Oath Ceremony शपथ ग्रहण समारोह parliament संसद द्रौपदी मुर्मू brother भाई Draupdi Murmu Family Persons Sweet Dish Central Hall परिवार के लोग स्वीट डिश सेंट्रल हॉल