DELHI: ED की सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू, अब तक 75 सवाल हुए, देश भर में विरोध प्रदर्शन, मुंबई में ट्रेन रोकी

author-image
Vivek Sharma
एडिट
New Update
DELHI: ED की सोनिया गांधी से पूछताछ शुरू, अब तक 75 सवाल हुए, देश भर में विरोध प्रदर्शन, मुंबई में ट्रेन रोकी

Delhi.कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ED) बुधवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ कर रही है। सोनिया से अब तक यह तीसरे दिन की पूछताछ है। पहली बार वे 21 जुलाई को ED दफ्तर पहुंचीं थीं और उनसे 3 घंटे पूछताछ हुई। इसके बाद 5 दिन का ब्रेक मिला। उन्हें 26 जुलाई को बुलाया गया और 6 घंटे तक सवाल हुए। अब तक सोनिया से 75 सवाल किए गए हैं। निया गांधी ED ऑफिस के पहुंचीं। उनके साथ प्रियंका गांधी भी हैं। ED की एक विशेष टीम उनसे पूछताछ कर रही हैं। कांग्रेस ने सोनिया गांधी से ED की पूछताछ को देखते हुए कांग्रेस मुख्यालय में सभी बड़े नेताओं की मीटिंग बुलाई। संसद भवन में भी मीटिंग हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे इसकी अगुआई करेंगे। जानकारी के अनुसार कांग्रेस सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस का नोटिस दिया है। मंगलवार को जब ED ने उनसे कंपनियों के लेन-देन के बारे में सवाल किया तो सोनिया ने जवाब दिया- कांग्रेस, एसोसिएट जर्नल और यंग इंडियन से जुड़े सभी लेनदेन पूर्व कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा देखते थे।



ये सवाल पूछे गए!







  • ₹90 करोड़ की यह धनराशि कांग्रेस को मिले चंदे वाली धनराशि थी?



  • यह धनराशि अखबार खोलने के लिए दी गई थी या एजेएल की इमारतें बनाने के लिए?


  • यंग इंडियन को ₹90 करोड का यह लोन कांग्रेस को चुकाना था क्या यह लोन यंग इंडियन ने वापस किया?


  • यंग इंडियन ने यह लोन कैसे वापस किया कैश में या चेक में या किसी और तरीके से?


  • 90 करोड़ रुपए की धनराशि कांग्रेस को वापस आई है?


  • यदि यह राशि कांग्रेस को वापस आई है और यंग इंडियन द्वारा वापस की गई है तो उससे संबंधित कोई दस्तावेज आपके पास है?






  • मुंबई में ट्रेन रोकने की कोशिश





    सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोकने की कोशिश की। कुछ लोग ट्रेन रोकने आए लेकिन कामयाब नहीं हुए, उन्हें हिरासत में लिया गया है।





     कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश





    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ED बार-बार धमकी दे रही है, कांग्रेस को बदनाम और परेशान करने की कोशिश कर रही है। सोनिया गांधी की तबियत ठीक नहीं है लेकिन फिर भी परेशान किया जा रहा है।उन्हें लगता है ऐसा करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटेगा लेकिन हम पीछे नहीं हटने वाले हैं।



    नेशनल हेराल्ड घोटाला सोनिया गांधी से पूछताछ protest against ED सोनिया गांधी ईडी ED National Herald Case scam प्रवर्तन निदेशालय नेशनल हेराल्ड मामला ईडी के खिलाफ आक्रोश Rahul Gandhi sonia gandhi ईडी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन National Herald case