महाराष्ट्र के नए CM होंगे एकनाथ शिंदे, आज शाम साढ़े 7 बजे लेंगे शपथ; नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे देवेंद्र फडणवीस

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
महाराष्ट्र के नए CM होंगे एकनाथ शिंदे, आज शाम साढ़े 7 बजे लेंगे शपथ; नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे देवेंद्र फडणवीस

NEW DELHI. महाराष्ट्र की सियासत में बीजेपी ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले का ऐसान किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी हिंदुत्व के नाम पर एकनाथ शिंदे को समर्थन देगी। वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वे नई सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिंदे को शिवसेना का समर्थन है, बीजेपी भी शिंदे का साथ देगी।







— TheSootr (@TheSootr) June 30, 2022





'महाराष्ट्र को वैकल्पिक सरकार देने की जरूरत'





प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने कहा उद्धव जी के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र को वैकल्पिक सरकार देने की जरूरत है। आज एकनाथ शिंदे गुट, बीजेपी और कुछ दलों ने मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा कि हमें गठबंधन मंजूर है लेकिन कांग्रेस, एनसीपी के साथ नहीं। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी शिंदे गुट से 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री बना सकती है।





उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार





इससे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पद से उद्धव ठाकरे का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया और उद्धव को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक सीएम बने रहने के लिए कहा है। इस्तीफा सौंपने के बाद उद्धव ठाकरे ने बेटे आदित्य और तेजस के साथ एक मंदिर में पूजा-अर्चना की।



नए सीएम oath today Eknath Shinde new CM Maharashtra politics महाराष्ट्र maharashtra Devendra Fadnavis मंत्रिमंडल में नहीं रहेंगे देवेंद्र फडणवीस आज शपथ लेंगे महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे एकनाथ शिंदे