पीएम मोदी के खिलाफ बयान... प्रियंका गांधी और केजरीवाल को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 16 नवंबर तक देना होगा जवाब

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पीएम मोदी के खिलाफ बयान... प्रियंका गांधी और केजरीवाल को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, 16 नवंबर तक देना होगा जवाब

New Delhi. मप्र समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर हमलावर हैं। अब मोदी के खिलाफ गलत बयानबाजी को लेकर चुनाव आयोग ने मंगलवार (14 नवंबर) को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी और आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बीजेपी की शिकायत पर उन्हें यह एक्शन लिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने की वजह से उन्हें यह नोटिस जारी किया गया है। आयोग ने प्रियंका को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 16 नवंबर को रात आठ बजे तक का समय दिया है। अगर समय पर जवाब नहीं दाखिल करते हैं तो आयोग बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

प्रियंका गांधी ने क्या कहा था?

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में एक रैली के दौरान कहा था कि मोदीजी जो यह बीएचईएल था, जिससे हमें रोजगार मिलता था, जिससे देश आगे बढ़ रहा था। इसका आपने क्या किया, किसको दे दिया, बताएं मोदीजी किसको दे दिया। आपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया।

आम आदमी पार्टी को भी भेजा नोटिस

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा करने के मामले में चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गुरुवार तक सोशल मीडिया पोस्ट में दिए गए बयानों पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

बीजेपी ने कहा- मोदी का अपमान किया गया

नोटिस के अनुसार, कई बीजेपी नेताओं ने अपनी शिकायत में कहा कि आप द्वारा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किए गए दो पोस्ट में भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपमानजनक तरीके से दर्शाया है। ये पीएम की छवि धूमिल करने की कोशिश है। ये सीधे-सीधे भारतीय जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 (4) का उल्लंघन है। बीजेपी ने आयोग से आम आदमी पार्टी की शिकायत करते हुए कहा कि आप ने प्रधानमंत्री और बीजेपी के स्टार प्रचारक पर जानबूझ कर आपत्ति जनक टिप्पणियां की हैं।


मोदी पर बयानबाजी आम आदमी पार्टी ने मोदी की छवि खराब की प्रियंका गांधी को नोटिस मोदी के खिलाफ बयानबाजी Aam Aadmi Party tarnished Modi image notice to Priyanka Gandhi Rhetoric against Modi
Advertisment