इलेक्शन कमीशन का हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान, एक चरण में 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 8 दिसंबर को नतीजा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
इलेक्शन कमीशन का हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान, एक चरण में 12 नवंबर को डाले जाएंगे वोट, 8 दिसंबर को नतीजा

NEW DELHI. चुनाव आयोग ने 14 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव एक चरण में ही होगा। नतीजा 8 दिसंबर को आ जाएगा। चुनाव आयोग ने फिलहाल गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया। हिमाचल में 68 और गुजरात में 182 विधानसभा सीटे हैं।





publive-image





गुजरात-हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार





गुजरात में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर और हिमाचल प्रदेश में नवंबर में खत्म हो रहा है। दोनों ही राज्यों में इस समय बीजेपी सत्ता में है। 2017 के चुनाव में बीजेपी ने गुजरात विधानसभा की 182 में से 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। चुनाव के बाद बीजेपी ने विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, सितंबर 2021 में रूपाणी की जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया था।





publive-image





शुरू हो गया चुनावी सीजन





इस साल अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगले साल यानी 2023 के आखिर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव होंगे। 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। गुजरात में 2017 में 9 दिसंबर से 14 दिसंबर के बीच वोटिंग हुई थी। 18 दिसंबर को नतीजे आए थे। गुजरात विधानसभा में बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी हैं। वहीं, हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। हिमाचल में मेजॉरिटी के लिए 35 सीटें जरूरी हैं।





बड़े नेताओं के दोनों राज्यों में दौरे, वादे और सौगातें





कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 14 अक्टूबर को हिमाचल दौरे पर हैं। वे यहां कांग्रेस से कांग्रेस के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका हिमाचल के सोलन में जनसभा को संबोधित करेंगी। 13 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल के दौरे पर थे। यहां ऊना में उन्होंने दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने IIIT ऊना राष्ट्र को समर्पित किया था। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला भी रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने चंबा में दो पॉवर प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। 





publive-image





हिमाचल में बीजेपी-कांग्रेस में मुकाबला, तो गुजरात में आप ठोक रही ताल





हिमाचल प्रदेश में इस बार भी मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। तो वहीं, गुजरात में इस बार तमाम बड़े ऐलानों के साथ दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी AAP भी मैदान में है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई आप नेता लगातार गुजरात दौरे कर रहे हैं। आप नेताओं की तरफ से तीखी बयानबाजी हो रही है। ऐसे में गुजरात में बीजेपी, कांग्रेस, और आप के बीच मुकाबला माना जा रहा है।



Election News इलेक्शन न्यूज हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 Gujarat Assembly Election 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Election Commission Press Conference Himachal Assembly Election 2022 चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस