देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE की एंट्री, मुंबई में मिला पहला मरीज

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
देश में कोरोना के नए वैरिएंट XE की एंट्री, मुंबई में मिला पहला मरीज

मुंबई. देश कोरोना (corona) महामारी से काफी हद तक उबर चुका है। धीरे-धीरे सामान्य गतिविधियां पटरी पर लौटी हैं। कोरोना के केस भी एक-दो ही सुनने में आते हैं। इसलिए सरकार ने मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को छोड़कर सारी पाबंदियां हटा दी थीं। लेकिन अब भारत को दोबारा सचेत होने की जरूरत है। क्योंकि भारत में कोरोना के नए वैरिएंट (new variant) ने दस्तक दे दी है।

— TheSootr (@TheSootr) April 6, 2022



कोरोना का XE वैरिएंट, मुंबई में पहला केस



ओमिक्रोन के बाद कोरोना का नया वैरिएंट XE (new variant XE) आया है। मुंबई में XE वैरिएंट से संक्रमित पहला मरीज मिला है। मुंबई में 376 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से एक मरीज में XE वैरिएंट से संक्रमित है। XE वैरिएंट सबसे पहले अमेरिका में मिला था। बीएमसी के सीरो सर्वे के मुताबिक शहर में XE वैरिएंट के साथ कप्पा वैरिएंट मिला है।



कोई भी मरीज गंभीर नहीं



बीएमसी ने सीरो सर्वे के लिए 230 लोगों की रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें से 21 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन राहत की बात है कि कोई भी मरीज गंभीर नहीं है। किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन या स्पेशल ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ी।


new variant XE corona new variant XE भारत नया वैरिएंट Corona India Mumbai कोरोना XE वैरिएंट देश कोरोना XE वैरिएंट new Variant XE Country first patient