भारत में बने आईफोन-15 का 38 देशों में निर्यात, कंपोनेंट्स निर्माण के साथ कम होने लगेगी कीमत, जानें क्या है वजह?

Pratibha Rana | Published:
Share
भारत में बने आईफोन-15 का 38 देशों में निर्यात, कंपोनेंट्स निर्माण के साथ कम होने लगेगी कीमत, जानें क्या है वजह?
भारत में बने आईफोन-15 का 38 देशों में निर्यात, कंपोनेंट्स निर्माण के साथ कम होने लगेगी कीमत, जानें क्या है वजह?

इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 10 साल पहले भारत में बने मोबाइल फोन के निर्यात का कोई सोच भी नहीं सकता था और आज एप्पल भारत में निर्मित आईफोन-15 का 38 देशों में निर्यात कर रहा है।

New Delhi. आईफोन को पसंद करने वालों के लिए राहत की खबर आई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 10 साल पहले भारत में बने मोबाइल फोन के निर्यात का कोई सोच भी नहीं सकता था और आज एप्पल भारत में निर्मित आईफोन-15 का 38 देशों में निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे ड्यूटी स्ट्रक्चर की वजह से जल्द ही एप्पल आईफोन में इस्तेमाल होने वाले चार प्रमुख कंपोनेंट्स का भारत में बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू हो सकता है और इन कंपोनेंट्स का भारत वैश्विक सप्लायर बन सकता है। एप्पल में इस्तेमाल होने वाले प्रमुख कंपोनेंट्स के घरेलू स्तर पर उत्पादन होने से भारत निर्मित आईफोन की कीमत भी कम हो जाएगी। अभी भारत में निर्मित आईफोन की कीमत अन्य जगहों की तुलना में अधिक है।

लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार

वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान जानकारी दी कि मोबाइल फोन के साथ भारत कंपोनेंट्स का भी बड़ा निर्माता बनने जा रहा है और इस दिशा में बड़ी तैयारी चल रही है। इसे चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देशभर में आठ फैक्ट्रियां लग रही हैं, जहां कंपोनेंट्स बनाए जाएंगे। एक ही फैक्ट्री में 40 हजार लोग काम करेंगे। हालांकि उन्होंने इन फैक्ट्रियों के स्थान का खुलासा नहीं किया है।

भारत ने 23 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात किया

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स का उत्पादन 105 अरब डॉलर का रहा। इस अवधि में भारत ने 23 अरब डॉलर का इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात किया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल-अगस्त में भारत से इलेक्ट्रॉनिक्स का निर्यात 11.1 अरब डॉलर का रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 35 प्रतिशत अधिक है।

Tags:
  • iPhone-15
  • iPhone made in India
  • iPhone components manufactured
  • iPhone-15 exported to 38 countries
  • IT Minister Ashwini Vaishnav
  • आईफोन-15
  • भारत में बन रहे आईफोन
  • आईफोन का कंपोनेंट्स निर्माण होगा
  • 38 देशों में निर्यात आईफोन-15
  • आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका