75 साल में पहली बार 30 मिनट देरी से शुरू होगी गणतंत्र दिवस की परेड: जानें क्यों

author-image
एडिट
New Update
 75 साल में पहली बार 30 मिनट देरी से शुरू होगी गणतंत्र दिवस की परेड: जानें क्यों

नई दिल्ली. इस बार गणतंत्र दिवस की परेड निर्धारित समय से आधा घंटा लेट शुरू होगी। 75 साल में ये पहली बार जब परेड देरी से शुरू होगी। कोरोना प्रोटोकॉल व श्रृद्धांजलि सभा के कारण परेड शुरू होने में देरी होगी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर साल गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10 बजे शुरू होती थी, लेकिन इस साल यह 10.30 बजे शुरू होगी। उन्होंने कहा कि देरी COVID-19 के प्रॉटोकाल के कारण हुई है। परेड शुरू होने से पहले, जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।



परेड समारोह पिछले साल की तरह 90 मिनट का होगा। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM modi) इंडिया गेट के पास राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। उसके बाद वो रेड फोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक और आर्थिक प्रगति का प्रतिनिधित्व करने वाली झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। झांकियां लाल किले तक जाएंगी और सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए वहां खड़ी की जाएंगी, लेकिन मार्चिंग दल नेशनल स्टेडियम में रुकेंगे। COVID-19 से संबंधित प्रतिबंधों के कारण, गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को किसी से मिलने की अनुमति नहीं है। 




सुरक्षा के कड़े इंतजाम: दिल्ली पुलिस ने राजपथ इलाके में कई लेयर वाले सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। इस इलाके में 300 से अधिक ऐसे सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें लोगों के चेहरे की पहचान करने की क्षमता है। नई दिल्ली के डीसीपी दीपक यादव ने कहा कि आतंकी खतरे के साथ ही कोरोना संक्रमण भी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती है। पुलिस कर्मियों को आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनका पालन करने की आवश्यकता है। नई दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। 

 


Republic Day गणतंत्र दिवस परेड लाल किला Indian Air Force गणतंत्र दिवस Covid-19 PM Modi Fly past republic day parade Republic day parade start 30 minutes late Republic Day Celebration