भोपाल में अंतिम संस्कार: जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए वरुण भी नहीं रहे

author-image
एडिट
New Update
भोपाल में अंतिम संस्कार: जनरल रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में घायल हुए वरुण भी नहीं रहे

भोपाल. तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्‍नूर में हेलिकॉप्‍टर हादसे (Helicopter crash in coonoor) में एकमात्र जीवित बचे ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह (Group Captain Varun Singh) का आज निधन हो गया है। वह 8 दिन तक जिंदगी और मौत के बीच की लड़ाई लड़ते रहे। 8 दिसंबर को जब तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कुन्‍नुर (Coonoor) में Mi-17 V5 हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ था, तो उस हादसे में सीडीएस (CDS) बिपिन रावत (Bipin Rawat) उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। केवल भोपाल (Bhopal) के लाल वरुण सिंह ही इस हादसे में जिंदा बच सके थे। वरुण सिंह हादसे के बाद करीब 45 प्रतिशत तक जल गए थे। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया (Collector Avinash Lavania) ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार (funeral) भोपाल में किया जाएगा। 16 दिसंबर की दोपहर को पार्थिव देह भोपाल आएगा। 17 दिसंबर को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इंडियन एयरफोर्स ने ट्विटर कर जानकारी दी

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत लगातार नाजुक और स्थिर बनी रही और उनका शुरुआती इलाज वेलिंगटन में मौजूद मिलिट्री अस्‍पताल (Military Hospital) में हुआ था। बेहतर इलाज के लिए 9 दिसंबर को उनको वेलिंगटन (Wellington) से बेंगलुरू (Bangalore) में मौजूद कमांड हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया था। इसके बाद भी यहां उनकी हालत स्थिर बनी रही। लेकिन स्थिति लगातार नाजुक थी। उनको कई चोटें भी लगीं थी। इंडियन एयरफोर्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वरुण सिंह के निधन के बारे में जानकारी दी गई। वरुण सिंह ने एक सप्ताह से ज्‍यादा समय तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ी और बुधवार को उनके निधन की दुखद खबर आई।  

खेती करना चाहते थे वरुण सिंह

शहीद वरुण के पिता रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह भोपाल के सन सिटी कॉलोनी में रहते हैं। जहां वरुण का आना-जाना लगा रहता था। शहीद के निधन पर देश सहित भोपाल और यूपी के देवरिया में दुख का माहौल है। शहीद का परिवार मूलत: उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है। 
वरुण सिंह, पत्नी और उनके दो बच्चें वेलिंगटन में रहते थे। वरुण के छेटे भाई तनुज नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर पद पर पदस्थ हैं। वरुण का परिवार भोपाल में करीब 20 साल पहले रहने के लिए आया था। भोपाल शहर के एयरपोर्ट रोड पर उनका घर है। वरुण के पिता केपी सिंह (KP Singh) और माता उमा सिंह दोनों रहते हैं। वरुण को खेती करना पसंद था। इसलिए वह रिटायरमेंट के बाद खेती करना चाहते थे। पर किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

kp singh Wellington Military Hospital Collector Avinash Lavania CDS Group Captain Varun Singh Helicopter crash in coonoor Bhopal Bangalore Tamil Nadu funeral