Odisha: अपनी आबरू बचाने के लिए लड़की ने लगाई स्कूल की छत से छलांग, गंभीर घायल, पांच आरोपी हिरासत में 

author-image
Rohit Dubey
एडिट
New Update
Odisha: अपनी आबरू बचाने के लिए लड़की ने लगाई स्कूल की छत से छलांग, गंभीर घायल, पांच आरोपी हिरासत में 

Odisha. ओडिशा के जाजपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक लड़की दुष्कर्म से बचने के लिए स्कूल की छत से कूद गई। छत से कूदने के कारण लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद घायल लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 



ये है पूरा मामला



पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक घटना रविवार रात की है। क्योंझर जिले की एक लड़की अपने भाई के साथ अपनी बहन के यहां जा रही थी। पीड़िता की बहन सुकिंडा क्रोमाइट घाटी में रहती है। जब वे दोनों बस से उतरे, तो क्षेत्र एकदम तेज बारिश होने लगी। लड़कों के एक गुट ने दोनों को सुझाव दिया कि वे पास ही बनी स्कूल की इमारत में रुक जाएं और बारिश होने के बाद जहां भी जाना चाहते है चले जाएं। 



दोनों भाई बहन ने उन लोगों की बात मानकर बारिश से बचने के लिए स्कूल में पनाह ले ली। हालांकि, सलाह देने वाले पांचों लोगों ने देर रात वहां लौटकर पीड़िता के भाई के साथ मारपीट की और उसे मौके से भगा दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने आगे बताया कि भाई को भगाने के बाद आरोपी लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगे। जिससे बचने के लिए पीड़िता स्कूल की इमारत की छत पर चली गई और वहां से कूद गई। इतनी उंचाई से कूदने की वजह से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है।



भाई की चीख सुन लोग आए मदद को आगे



लड़की का भाई स्कूल से बाहर आकर चीख—चीखकर मदद की गुहार लगाने लगा। जिसके बाद उसकी चीख सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं कलिंग नगर थाना प्रभारी पीबी राउत ने बताया कि पीड़िता के भाई के बयान के आधार पर सभी पांच लोगों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है। 


Odisha लड़की ने छलांग लगाई five accused in custody save her face ओडिशा दुष्कर्म Girl jumps गंभीर घायल Odisha news seriously injured Odisha Police पांच आरोपी गिरफ्तार