भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे..बाप को घर से भगाने वाले ने अब पत्नी को भी घर से निकाला, रातभर घर के बाहर बैठी रही इस सिरफिरे की पत्नी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे..बाप को घर से भगाने वाले ने अब पत्नी को भी घर से निकाला, रातभर घर के बाहर बैठी रही इस सिरफिरे की पत्नी

BHOPAL. रेमंड एक ऐसा नाम जो हर किसी ने सुना होगा... किसी के घर में कोई छोटा फंक्शन हो या फिर शादी हो, रेमंड काफी अहम भूमिका निभाता था। जब तक दूल्हे को शादी में रेमेंड का सूट न मिले, फंक्शन पूरा नहीं होता था। सूट मतलब रेमंड होता था। कभी ब्रिटेन से अकेले प्लेन उड़ाकर भारत आने वाले और देश के बड़े अमीरों में शुमार विजयपत सिंघानिया आज किराए के घर में रहने के लिए मजबूर है। जिस विजयपत सिंघानिया ने रेमंड को घर-घर तक पहुंचाया, उसे खुद घर से बेघर होना पड़ा। दरअसल टेक्सटाइल्स किंग और रेमंड के एमडी गौतम सिंघानिया ने पहले तो अपने पिता से घर, व्यवसाय, पैसा सब कुछ छीन लिया था, अब उन्होंने अपनी पत्नी से शादी के 32 साल बाद तलाक लेने का फैसला किया है।

Screenshot 2023-11-14 121504.png

 .....फिर कलयुगी बेटे ने अपना असली रंग दिखाया

2015 में विजयपत सिंघानिया ने कंपनी का नियंत्रण और अपने सारे शेयर बेटे गौतम सिंघानिया को दे दिए। पिता के पास आज न घर-न गाड़ी, पाई-पाई को मोहताज हैं, वे किराए के मकान में रहते हैं। यहां तक की उनकी गाड़ी और ड्राइवर भी छीन लिए गए हैं। उनकी बस ये ही गलती थी कि उन्होंने अपनी पूरी 12000 करोड़ की संपत्ति खुशी से बेटे के नाम कर दी। उसके बाद कलयुगी बेटे ने अपना असली रंग दिखाया। अब उसी कलयुगी बेटे ने अपनी 32 साल से रही पत्नी नवाज मोदी से एक झटके में नाता तोड़ दिया। वह घर के गेट पर वॉकिंग स्टिक के साथ बैठने को मजबूर कर दिया। नवाज दो बेटियों की मां भी हैं।

Screenshot 2023-11-14 115749.png

यह दीवाली पहले जैसी…

दरअसल गौतम सिंघानिया ने X पर पोस्ट कर लिखा कि यह दीवाली पहले जैसी नहीं होने वाली है। एक जोड़े के रूप में 32 साल साथ रहने, माता-पिता के रूप में बढ़ने और हमेशा एक-दूसरे के लिए ताकत का स्रोत बनने के हमने प्रतिबद्धता, संकल्प, विश्वास के साथ यात्रा की है। हमारे जीवन में दो सबसे खूबसूरत एडिशन आए। यह मेरा विश्वास है कि नवाज और मैं यहां से अलग-अलग रास्ते अपनाएंगे। मैं उनसे अलग हो रहा हूं, जबकि हम वह करते रहेंगे जो हमारे दो अनमोल हीरे निहारिका और निसा के लिए सबसे अच्छा होगा। उनके परिवार के इर्द-गिर्द बहुत सारी अफवाहें और गपशप चल रही है।

अलग कल्चर होने की वजह से आई थी दिक्कतें

गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी दोनों ने 1999 में लव मैरिज की थी। नवाज पारसी परिवार से हैं। दोनों ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। उनके परिवार वाले इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। अब उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है।

2450007-gautam-singhania.avif.JPG

पिता-बेटे के थे खराब रिश्ते

गौतम सिंघानिया का जन्म 9 सिंतबर 1965 को हुआ था। उनके पिता विजयपत सिंघानिया ने रेमंड समूह की स्थापना की थी। 1990 में गौतम रेमंड ग्रुप के डायरेक्टर बन गए थे। एक जमाना था जब रेमंड ग्रुप के मालिक रहे विजयपत सिंघानिया शानदार जेके हाउस में रहते थे, आज वो मुंबई की सोसायटी में किराए के मकान में रह रहे हैं। बता दें, गौतम का इससे पहले अपने पिता से भी संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। गौतम सिंघानिया की अपने पिता विजयपत सिंघानिया से लंबे समय से कलह चल रही थी। उनका ये विवाद एक फ्लैट को लेकर के शुरू हुआ था और जो बाद में कोर्ट तक पहुंच गया था। बात यहां तक पहुंच गई थी गौतम ने अपने पिता को घर से निकाल दिया था।

Screenshot 2023-11-14 115805.png

....और अब बेटे गौतम ने बेसहारा छोड़ दिया

दुनियाभर में अपने कपड़ों की वजह से अलग पहचान रखने वाली रेमंड कंपनी 1925 में बनी थी। इसका पहला रिटेल शो-रूम 1958 में मुंबई में खुला था। कपड़ों के अलावा कंपनी टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग और एविएशन के क्षेत्र में भी काम कर रही थी। विजयपत सिंघानिया ने 1980 में रेमंड कंपनी की कमान संभाली। 1986 में सिंघानिया ने रेमंड का प्रीमियम ब्रांड पार्क एवेन्यु लॉन्च किया।

Screenshot 2023-11-14 115719.png

कभी खुद जहाज उड़ाते थे, आज किराए के मकान में दिन बिता रहे

विजयपत सिंघानिया को हवाई जहाज से लेकर हेलिकॉप्टर तक का शौक था। उनके पास 5000 घंटो का फ्लाइंग एक्सपीरियंस है। 67 साल की उम्र में उन्होंने हॉट एयर बैलून में दुनिया में सबसे ऊंची उड़ान भरने का भी रेकॉर्ड बना लिया। लेकिन बेटे को संपत्ति सौंपने के बाद उन्हें किराए के मकान में शिफ्ट होना पड़ा। बेटे ने कार और ड्राइवर की सुविधा भी छीन ली।

vijaypat-singhaniya_1502445486.avif.jpg



गौतम की पत्नी नवाज मोदी रेमंड टेक्सटाइल के मालिक गौतम सिंघानिया गौतम सिंघानिया Gautam- Nawazuddin separated Gautam wife Nawazuddin Modi Raymond Textile owner Gautam Singhania Gautam Singhania गौतम- नवाज हुए अलग
Advertisment