गुजरात: 24 मंत्रियों ने शपथ ली, रूपाणी सरकार का एक भी मंत्री रिटेन नहीं हुआ

author-image
एडिट
New Update
गुजरात: 24 मंत्रियों ने शपथ ली, रूपाणी सरकार का एक भी मंत्री रिटेन नहीं हुआ

अहमदाबाद. गुजरात में अगले साल दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले पूरी सरकार की ओवरहॉलिंग हो गई। 16 सितंबर को नई कैबिनेट ने शपथ ली। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट में कुल 24 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है। 10 कैबिनेट मंत्री हैं, 14 राज्य मंत्री बनाए गए हैं। विजय रूपाणी के किसी भी मंत्री को नई कैबिनेट में नहीं लिया गया है। बड़ी बात ये कि शपथ ग्रहण से ठीक पहले विधानसभा स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और कुछ ही देर बाद उन्होंने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ली। राजेंद्र त्रिवेदी के स्थान पर अब निमा आचार्य को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है।

किस-किसने ली शपथ?

10 कैबिनेट मंत्री: राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णश कुमार मोदी, राघव पटेल, उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई, किरीट राणा, गणेश पटेल, दीप परमार।

14 राज्य मंत्री: हर्ष सांघवी, जगदीश ईश्वर, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी, मनीषा वकील, मुकेश पटेल, निमिषा बेन, अरविंद रैयाणी, कुबेर ढिंडोर, कीर्ति वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार,  राघव मकवाणा, विनोद मरोडिया और देवा भाई मालव।

नितिन पटेल नाम तय नहीं

हालांकि, अभी ये साफ नहीं है कि उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल इस कैबिनेट का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं। क्योंकि जब विभागों का बंटवारा होगा, तब इस बात से पर्दा उठेगा। पटेल मुख्यमंत्री ना बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे थे। लेकिन कैबिनेट के शपथ ग्रहण के दौरान वह मंच पर मौजूद रहे। उनके दो बयान आए थे। मुख्यमंत्री वही होगा, जो जनता में लोकप्रिय होगा। यही भी कहा कि मुझे कोई नहीं हटा सकता। 

11 सितंबर को विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। पहले 15 सितंबर को कैबिनेट विस्तार की बात सामने आई थी, लेकिन कई मंत्रियों की नाराजगी के चलते इसे टाल दिया गया।

गुजरात की नई कैबिनेट carry forward no minister bhupendra patel New Cabinet cm bhupendra patel Former CM The Sootr Gujarat oath vijay rupani