हामिद अंसारी बोले देश में बढ़ रही असहिष्णुता, ISI से जुड़े कार्यक्रम के आयोजक

author-image
एडिट
New Update
हामिद अंसारी बोले देश में बढ़ रही असहिष्णुता, ISI से जुड़े कार्यक्रम के आयोजक

पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने 26 जनवरी के मौके पर एक अमेरिकी संस्था के वर्चुअल कार्यक्रम में विवादित बातें कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में असहिष्णुता बढ़ रही है। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी शामिल हुई थीं।कार्यक्रम की आयोजक संस्था 'इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल' (IAMC) थी।



अंसारी के विवादित बोल: अंसारी ने इस संस्था के मंच से केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में नागरिक राष्ट्रवाद को सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से बदलने की कोशिशें हो रही हैं।  अंसारी ने कहा कि धार्मिक बहुमत को राजनीतिक एकाधिकार के रूप में पेश करके धर्म के आधार पर असहिष्णुता को बढ़ावा दिया जा रहा है। 



संस्था पर पाक खुफिया एजेंसी से जुड़ेने का आरोप: IAMC संस्था में पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई और भारत में दंगे कराने की साजिश से जुड़ी बताई जाती है। कार्यक्रम का विषय था 'भारत के बहुलतावादी संविधान का संरक्षण'। इसमें अंसारी एवं अन्य ने देश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत भरे भाषणों, गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून के दुरुपयोग और कश्मीरी कार्यकर्ता खुर्रम परवेज की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। वॉशिंगटन में इस इवेंट का आयोजन 17 अमेरिकी संगठनों के समूह की ओर से किया गया था। इनमें से एक संगठन इंडियन-अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल भी है। इसे त्रिपुरा सरकार सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने एफिडेविट में राज्य में हुए सांप्रदायिक दंगों के लिए जिम्मेदार ठहरा चुकी है। यही नहीं इस संगठन पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े होने का आरोप है।


अमेरिका असहिष्णुता हामिद अंसारी former vice president Indo-US Muslim Council Intolerance Hamid Ansari आईएसआई India पाक खुफिया एजेंसी पूर्व उपराष्ट्रपति इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल