आदित्य L-1 के बाद गगनयान मिशन की तैयारी में ISRO, जानें परीक्षण यान की लॉचिंग की तारीख और टाइमिंग

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
आदित्य L-1 के बाद गगनयान मिशन की तैयारी में ISRO, जानें परीक्षण यान की लॉचिंग की तारीख और टाइमिंग

BENGALURU. सूर्य मिशन आदित्य L-1 के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है। ISRO अब मिशन गगनयान लांच करने जा रहा है। 'गगनयान' में 3 दिनों के मिशन के लिए 3 सदस्यों के दल को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। ISRO ने सोमवार को कहा कि वह 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परीक्षण यान के प्रक्षेपण के साथ ही गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने दी जानकारी

ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मिशन गगनयान : टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है, इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को मीडिया से कहा था कि 21 अक्टूबर को टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद गगनयान कार्यक्रम के तहत तीन और परीक्षण यान मिशन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष के रहस्यों की खोज के लिए 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट भेजेगा, इसके बाद तीन और टेस्ट फ्लाइट भेजी जाएंगी।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री परियोजना गगनयान का हिस्सा 'टीवी-डी1' (टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइट 1) की पहली परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को होगी। इसरो ने परियोजना के तहत मानव दल को पृथ्वी की 400 किलोमीटर की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके उसे भारतीय समुद्री सतह पर उतारकर पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से वापस लाने की यान की क्षमता का आंकलन करने और मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करने की परिकल्पना की है।


सूर्य मिशन आदित्य L-1 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन New Delhi News ISRO न्यूज Gaganyaan Mission Surya Mission Aditya L-1 Indian Space Research Organisation ISRO Chairman S Somnath ISRO News नई दिल्ली न्यूज इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ गगनयान मिशन