PAHALGAM: ITBP की बस नदी में गिरी, 10 से ज्यादा की मौत, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
PAHALGAM: ITBP की बस नदी में गिरी, 10 से ज्यादा की मौत, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे

Pahalgam. कश्मीर के पहलगाम में आज सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल) ITBP के जवानों को लेकर लौट रही एक बस 100 फीट गहरी नदी में गिर गई। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बस में 39 जवान सवार थे। सभी अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 से ज्यादा जवानों की मौत हो गई। 39 में से 37 जवान ITBP से और बाकी 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के हैं। हादसा सुबह 11 बजे के करीब हुआ।



बचाव अभियान शुरू 



जवानों को लेकर लौट रही बस अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से लौट रही थी। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीपीओ पहलगाम फहद टाक ने पुष्टि की है कि तीन से चार कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। 37 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। अनंतनाग के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि घायल जवानों को इलाज गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज अनंतनाग में किया जा रहा है। स्पॉट की तरफ 19 एंबुलेंस रवाना की गई हैं। अभी फिलहाल हमारा फोकस तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने पर है। अब तक हमारे पास 6 जवानों की मौत की खबर है। यह संख्या बढ़ सकती है।


अमरनाथ यात्रा कश्मीर में बस खाई में गिरी जवानों से भरी बस पलटी 10 ITBP जवानों की मौत बस नदी में गिरी पहलगाम में हादसा ITBP Bus Accident in Kashmir पहलगाम ITBP Bus Accident accident in pahalgam Pahalgam amaranaath yaatra 10 died bus falls ITBP 10 की मौत