IT रेड: नोएडा में पूर्व IPS के घर से करोड़ों बरामद, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
IT रेड: नोएडा में पूर्व IPS के घर से करोड़ों बरामद, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर

नोएडा में पूर्व IPS राम नारायण सिंह के यहां IT की छापेमारी में तीन करोड़ कैश मिले हैं। पूर्व IPS अफसर के घर के बेसमेंट में टीम को 650 से ज्यादा लॉकर मिले हैं। बरामद रुपए तीन लॉकर में रखे थे। यह रुपए किसके हैं, इसका जवाब अभी तक नहीं मिला है। पूर्व IPS की तलाश अभी जारी है।



650 से ज्यादा लॉकर मिले: यह कंपनी एक मकान में चल रही थी। मकान नंबर ए-6 के बेसमेंट में 650 से ज्यादा बेनामी लॉकर किराए पर चलते पाए गए। इस कंपनी की मालिक पूर्व IPS राम नारायण सिंह की पत्नी हैं। IT टीम ने सोमवार देर रात एक बजे लॉकर खोले, नोटों की गिनती अभी जारी है। गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। आईटी की टीम संदिग्ध लोगों की बेनामी संपत्तियों को तलाशने में जुटी है। शनिवार रात सेक्टर-50 स्थित ‘मानसम कंपनी’ के दफ्तर पर टीम ने रेड की थी। छापे की कार्रवाई अभी जारी है।



पत्नी किराए पर देती थी लॉकर: राम नारायण सिंह यूपी कैडर और 1983 बैच के IPS अधिकारी थे। वे DG रैंक से रिटायर हुए। ‘मानसम कंपनी’ को उनकी पत्नी ऑपरेट करती हैं। इनकी पत्नी लोगों को पैसे रखने के लिए किराए पर लॉकर देती हैं। जो 3 करोड़ की रकम बरामद हुई है, वह तीन लॉकरों में रखी गई थी। बताया जा रहा है, ये रकम 3 लोगों की है।


Noida मानसम कंपनी लॉकर बेसमेंट पूर्व IPS basement former IPS Income tax IT RAID नोएडा locker इनकम टैक्स छापा राम नारायण सिंह