DELHI: राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म, क्रॉस वोटिंग भी हुई; द्रौपदी, यशवंत में से कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, 21 को फैसला

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
DELHI: राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग खत्म, क्रॉस वोटिंग भी हुई;  द्रौपदी, यशवंत में से कौन होंगे देश के प्रथम नागरिक, 21 को फैसला

NEW DELHI. भारत में 16वें राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई की शाम वोटिंग खत्म हो गई। वोटिंग में कुल 4800 निर्वाचित सांसद और विधायकों ने वोट डाला। चुनाव में एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत और इसके साथ ही देश के शीर्ष संवैधानिक पद पर पहली बार आदिवासी महिला की ताजपोशी करीब-करीब तय मानी जा रही है। 27 दलों के समर्थन के साथ द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी है। वहीं, 14 दलों का समर्थन के साथ सिन्हा को करीब 3.62 लाख वोट ही मिलने की उम्मीद है। नतीजों का ऐलान 21 जुलाई को होगा।





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाला वोट





modi





स्पीकर ओम बिड़ला ने डाला वोट







— ANI (@ANI) July 18, 2022





सोनिया गांधी ने भी वोट डाला





sonia





मनमोहन व्हीलचेयर पर पहुंचे







— ANI (@ANI) July 18, 2022







— ANI (@ANI) July 18, 2022





हेमामालिनी ने भी दिया वोट







— ANI (@ANI) July 18, 2022





भोपाल में शिवराज और दिग्विजय ने डाला वोट





shiv diggi





क्रॉस वोटिंग की भी खबरें





इस बीच देश के कई राज्यों से क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आईं। गुजरात में NCP के विधायक कांधल जडेजा, यूपी में सपा विधायक शिवपाल यादव और शहजिल इस्लाम और ओडिशा में कांग्रेस विधायक मुकीम ने क्रॉस वोटिंग की है। सभी ने NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया।





वहीं, बंगाल में बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए पहले विधायकों को कोलकाता में एक होटल में रखा। फिर इसके बाद सभी विधायक एक साथ बस से विधानसभा लाए गए। इधर, आसनसोल से TMC विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने दावा किया कि उनके पास एक धमकी भरा फोन आया था, जिसमें द्रौपदी मुर्मू को समर्थन नहीं देने पर ED-CBI की छापेमारी की बात कही गई।





ये भी जानें







  • पंजाब में अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने राष्ट्रपति चुनाव का बायकॉट किया।। उन्होंने द्रौपदी मुर्मू के समर्थन देने के पार्टी फैसले पर नाराजगी जताई है। 



  • बिहार के सीतामढ़ी से विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने कहा कि देश के लिए लाखों जवानों ने आहुति दी है। उनका एक्सीडेंट मायने नहीं रखता। 


  • votr


  • राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी करने पर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई।






  • वोटिंग के दौरान 2 बड़े बयान...





    1. यशवंत सिन्हा- मैं भी भाजपा में ही रहा हूं। सभी विधायक और सांसद अपनी अंतरात्मा की आवाज पर वोट डाले। ये लोकतंत्र बचाने की लड़ाई है।



    2. नरेंद्र मोदी- आज देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। सदन के इस सत्र में हमें नए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का मार्गदर्शन मिलेगा।



    भारत India CONGRESS कांग्रेस BJP बीजेपी NDA एनडीए द्रौपदी मुर्मू Yashwant Sinha यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव नतीजे Opposition विपक्ष वोटिंग President Election Draupdi Murmu