DELHI: देश को मिली 15वीं राष्ट्रपति, तीसरे राउंड की काउंटिंग में यशवंत सिन्हा से आगे निकलीं, 25 को लेंगी शपथ

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
DELHI: देश को मिली 15वीं राष्ट्रपति, तीसरे राउंड की काउंटिंग में यशवंत सिन्हा से आगे निकलीं, 25 को लेंगी शपथ

NEW DELHI. आखिरकार देश को पहली आदिवासी राष्ट्रपति मिल ही गई। 21 जुलाई को काउंटिंग में एनडीए की द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे राउंड में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। तीसरे राउंड के बाद द्रौपदी मुर्मू को 2161 वोट मिले, इनका मूल्य 5,77,777 है। यशवंत सिन्हा को 1058 वोट मिले, इनका मूल्य 2,61,062 है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए 5,49,442 वोट चाहिए थे। काउंटिंग संसद के उसी कमरा नंबर 63 में हुई, जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। इसी कमरे को स्ट्रॉन्ग रूम में बदल कर मतपेटियां रखी गई हैं। मध्य प्रदेश से द्रौपदी मुर्मू को 146, यशवंत सिन्हा को 79 वोट मिले। 5 वोट निरस्त हुए। 







— ANI (@ANI) July 21, 2022





सिन्हा की मुर्मू को बधाई





यशवंत सिन्हा ने कहा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में उनकी जीत पर द्रौपदी मुर्मू को दिल से बधाई देता हूं। मुझे और हर भारतीय को उम्मीद है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में काम करेंगी। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।





सिन्हा ने कहा कि इस चुनाव में मुझे अपने सर्वसम्मति के उम्मीदवार के रूप में चुनने के लिए मैं विपक्षी राजनीतिक दलों के नेताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इलेक्टोरल कॉलेज के सभी सदस्यों को भी धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझे वोट दिया। मैंने विपक्षी दलों के प्रस्ताव को पूरी तरह से भगवद्गीता में भगवान कृष्ण के कर्म योग के दर्शन को मानते हुए कि फल की उम्मीद के बिना अपना कर्तव्य करो, मैंने अपने देश के प्रति अपने प्रेम के कारण ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाया। मैंने अपने अभियान के दौरान जो मुद्दे उठाए थे, वे प्रासंगिक हैं।





पहले सांसदों के वोटों की गिनती





पहले राउंड में द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। 15 वोट अवैध पाए गए। राज्य सभा के महासचिव पीसी मोदी ने इसकी जानकारी दी।







— ANI (@ANI) July 21, 2022





दूसरे राउंड में ये स्थिति





दूसरे राउंड की गिनती भी पूरी हो गई है। दूसरे राउंड में द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले। पहले राउंड के 540 वोट मिलाकर अब तक द्रौपदी मुर्मू को कुल 1349 वोट मिले हैं। वहीं, यशवंत सिन्हा को अब तक 537 वोट मिले। इसमें पहले राउंड में उनको 208 और दूसरे राउंड में उनको 329 वोट मिले। अब मुर्मू को मिले कुल वोटों की वैल्यू 4.83 लाख हो गई है। यशवंत सिन्हा के कुल वोटों की वैल्यू 1.89 लाख है।





मुर्मू का जश्न 





पीएम नरेंद्र मोदी 21 जुलाई को मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए फेयरवेल डिनर दे रहे हैं। यह डिनर शाम 5.30 बजे के बाद दिल्ली के अशोका होटल में रखा गया है। वहीं, ओडिशा में एनडीए के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पैतृक गांव रायरंगपुर में लोग जश्न मना रहे हैं।







— ANI (@ANI) July 21, 2022





राष्ट्रपति चुनाव में वोट का मूल्य और जीत का गणित





भारत में राष्ट्रपति चुनाव में अपनाई जाने वाली आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के हिसाब से हर वोट का अपना मूल्य होता है। सांसदों के वोट का मूल्य निश्चित है, मगर विधायकों के वोट का मूल्य अलग-अलग राज्यों की जनसंख्या पर निर्भर करता है। देश में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश के एक विधायक के वोट का मूल्य 208 है तो सबसे कम जनसंख्या वाले प्रदेश सिक्किम के वोट का मूल्य महज 7।





हर सांसद के वोट का मूल्य 708 है। भारत में अभी 776 सांसद हैं। 543 लोकसभा सांसद और 233 राज्यसभा सांसद। ये राष्ट्रपति का इलेक्टोरल कॉलेज कहलाता है।







  • 776 सांसदों के वोट का कुल मूल्य है- 5,49,408 



  • भारत में विधायकों की संख्या- 4120


  • इन सभी विधायकों का सामूहिक वोट है- 5,49,474 


  • इस प्रकार राष्ट्रपति चुनाव में कुल वोट- 10,98,882 


  • राष्ट्रपति चुनाव में जीत के लिए चाहिए – 5,49,442 वोट




  • भारत India नरेंद्र मोदी narendra modi NDA एनडीए द्रौपदी मुर्मू Yashwant Sinha यशवंत सिन्हा presidential election राष्ट्रपति चुनाव नतीजे Opposition विपक्ष Draupdi Murmu Counting Results काउंटिंग