/sootr/media/post_banners/9db8a16d4f6fa5d2100c6e32494aceb515e16de3c70d4a6f7abb20bebd4eef52.jpg)
NEW DELHI. भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर आई है। भारत की इकोनॉमी पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची है। भारतीय अर्थव्यवस्था को साल 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंचाने का टारगेट तय किया हुआ है। उसी दिशा में यह बड़ा माइलस्टोन है।
पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा भारत
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर एक फोटो शेयर किया है। इसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि 18 नवंबर को सुबह के 10.25 बजे देश की जीडीपी का साइज 4 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था अब दुनिया में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है।
टॉप-5 इकोनॉमी: जापान और भारत के बीच फासला काफी कम
अमेरिका 26.70 ट्रिलियन डॉलर के साथ पहले नंबर पर है, जबकि 19.24 ट्रिलियन डॉलर के साथ चीन दूसरे नंबर पर, 4.39 ट्रिलियन डॉलर के साथ जापान तीसरे नंबर पर, 4.28 ट्रिलियन डॉलर के साथ जर्मनी चौथे नंबर पर और 4 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत पांचवें नंबर पर है। जापान और भारत के बीच अंतर काफी कम रह गया है।
IMF ने बढ़ाया भारत का ग्रोथ रेट
इससे पहले इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने मजबूत मांग के कारण भारत के लिए अपना 2023-24 का जीडीपी (GDP) अनुमान बढ़ाकर 6.3% कर दिया था, जबकि चीन की विकास दर घटाकर 5% कर दी है। आईएमएफ ने अपने वार्षिक प्रकाशन वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक में कहा कि भारत में विकास दर 2023 और 2024 दोनों में 6.3% रहने का अनुमान है। यह अप्रैल-जून के दौरान उम्मीद से अधिक खपत को दर्शाता है।