चीन को मुंहतोड़ जवाब: भारत के जवानों ने भी गलवान में झंडा फहराया, फोटो जारी की

author-image
एडिट
New Update
चीन को मुंहतोड़ जवाब: भारत के जवानों ने भी गलवान में झंडा फहराया, फोटो जारी की

नई दिल्ली. चीन के दुष्प्रचार (Propaganda) का भारतीय सेना (Indian Army) ने करारा जवाब दिया है। अब भारतीय जवानों ने भी गलवान घाटी (Galwan Valley) में तिरंगा लहराया। न्यूज एजेंसी ANI ने सैन्य अधिकारियों के हवाले से दो फोटो जारी की हैं। फोटो में सेना के 25 जवान तिरंगे के साथ नजर आ रहे हैं। जवान हथियार लिए हुए हैं। एक तिरंगा भारतीय चौकी पर लहरा रहा है और दूसरा तिरंगा जवानों को हाथों में है।





इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भारतीय सशस्त्र जवान एकदम जोश में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सशस्त्र जवानों के हाव भाव से साफ लग रहा है कि वे किसी भी तरह की घुसपैठ को बख्शने के मूड में नहीं है।





जैसे को तैसा: चीन ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें ड्रैगन के सैनिक गलवान में अपने इलाके में चीनी ध्वज फहरा रहे हैं और चीनी राष्ट्रगान गा रहे हैं। 







— Global Times (@globaltimesnews) January 1, 2022





कांग्रेस ने साधा था निशाना: सोशल मीडिया पर चीनी वीडियो वायरल होते ही विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया- 'गलवान घाटी पर हमारा तिरंगा ही अच्छा लगता है। चीन को जवाब देना ही होगा। मोदी जी, चुप्पी तोड़ो।' इसके अलावा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी ने भी ट्विटर पर लिखा- 'नव वर्ष के मौके पर भारत की गलवान घाटी में चीनी झंडा फहराया गया। 56 इंच का चौकीदार कहां है?'





गलवान पर तनाव क्यों: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी (Galwan Valley) में 15 जून 2020 को भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। असल में चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (Line of Actual Control, LAC) को नहीं मानता। भारतीय जवानों ने तब चीनी सैनिकों को खदेड़ने की कोशिश की थी, इसी में हिंसक झड़प हो गई थी। भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। चीन के भी 40 सैनिक मारे गए थे, पर चीनी सेना ने कभी पुष्टि नहीं की। हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत के लंबे दौर चले थे। इसके बाद दोनों सेनाओं की 2-2 किमी तक पीछे हटने पर सहमति बनी थी। 



तनाव भारतीय जवान फोटो जारी झंडा फहराया सेनाएं भारत hoisted गलवान घाटी Flag soldiers China चीन India galwan valley The Sootr tension