भारतीय संस्कृति का बोलबाला: UNESCO ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया सांस्कृतिक विरासत का दर्जा

author-image
एडिट
New Update
भारतीय संस्कृति का बोलबाला: UNESCO ने बंगाल की दुर्गा पूजा को दिया सांस्कृतिक विरासत का दर्जा

UNESCO ने भारतीय त्योहार दुर्गा पूजा को अपनी 'मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' लिस्ट में शामिल किया है। इस फैसले के बाद पूरे देश में, खासकर बंगाल में खुशी की लहर दौड़ गई है। यूनेस्को ने ट्विटर पर देवी दुर्गा की मूर्ति वाली एक तस्वीर के साथ ट्वीट की और लिखा, 'कोलकाता में दुर्गा पूजा को अभी-अभी अमूर्त विरासत सूची में शामिल किया गया है. भारत को शुभकामनाएं।

कल्चरल हेरिटेज लिस्ट में शामिल हुई दुर्गा पूजा  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने UNESCO की इस घोषणा पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि यह हर देशवासी के लिए गर्व का पल है। उधर, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह हर बंगाली के लिए गर्व का पल है। दुर्गा पूजा हमारे लिए पूजा से बढ़कर है। यह हमारे लिए भावना है।

दुर्गा पूजा को लेकर यूनेस्को ने ये कहा

UNESCO ने कहा कि हम भारत और भारतीयों को बधाई देते हैं। हमें उम्मीद है कि दुर्गा पूजा को इंसानियत की आमूर्त सांस्कृतिक विरासत की लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद स्थानीय लोग इसे लेकर और ज्यादा उत्साहित होंगे। सांस्कृतिक विरासत केवल निशानियों और वस्तुओं का संकलन नहीं है, इसमें परंपराएं और हमारे पूर्वजों की भावनाएं भी शामिल हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को मिलती हैं।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

unesco Cultural Heritage list Durga Puja Indian tradition