इंदौर: सुल्ली डील्स ऐप बनाने वाला ओंकारेश्वर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ अरेस्ट

author-image
एडिट
New Update
इंदौर: सुल्ली डील्स ऐप बनाने वाला ओंकारेश्वर गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ अरेस्ट

इंदौर: सुल्ली डील्स ऐप (Sully Deals app) के जरिए मुस्लिम महिलाओं के फोटो ऑनलाइन जारी करने के मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है। दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से सुल्ली डील्स ऐप बनाने के आरोपी (SulliDeals app creator) ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार (Aumkareshwar Thakur Arrest) किया है। दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ दिल्ली ले गई है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ओंकारेश्वर ट्विटर पर उस ट्रेड ग्रुप का सदस्य था, जो मुस्लिम महिलाओं को ट्रोल करता था। माना जा रहा है कि ओंकारेश्वर ठाकुर से पूछताछ के बाद और नाम सामने आ सकते हैं।





Bulli Bai app बनाने वाले ने करवाई गिरफ्तारी: 25 साल के ओंकारेश्वर ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने जुलाई 2021 में गिटहब (GITHUB) पर सुल्ली डील ऐप बनाया था। ऐप के जरिए कई मुस्लिम महिलाओं की सहमति के बिना नीलामी के लिए तस्वीरें अपलोड की गई थीं। ओंकारेश्वर ठाकुर बीसीए का स्टूडेंट है। जुलाई 2021 में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की थी। बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया था। नीरज, मध्य प्रदेश के सीहोर में बी.टेक का स्टूडेंट है।





बुल्ली बाई मामले की जांच से पता चला है कि नीरज बिश्नोई ट्विटर हैंडल "@sullideals" के निर्माता के संपर्क में थे, जिसका इस्तेमाल गिटहब पर 'सुल्ली डील' ऐप बनाने के लिए किया गया था। दिल्ली के किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के आधार पर जांच आगे बढ़ी और अब दिल्ली पुलिस ने यह बड़ी कामयाबी हासिल की।





क्या है बुल्ली बाई ऐप: बुल्ली बाई एक ऐप है जो गिटहब (Github) नाम के ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म (open source platform) पर उपलब्ध है। इस ऐप को खोलने पर यूजर्स के सामने मुस्लिम महिलाओं की तस्वीर आती हैं। इन तस्वीरों के साथ प्राइस टैग लगा कर Deal of The Day लिखा गया है। साथ ही बुल्ली बाई ट्विटर हैंडल से इसे प्रमोट भी किया जा रहा है। ट्विटर हैंडल पर लिखा गया है कि इस ऐप के जरिए मुस्लिम महिलाओं को बुक किया जा सकता है। दरअसल, बुल्ली मुस्लिम महिलाओं के लिए एक अपमानजनक इंटरनेट स्लैंग है। बुल्ली बाई ऐप मामले में उत्तराखंड से श्वेता सिंह, बेंगलुरु से 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र विशाल कुमार झा और 21 साल के मयंक रावल की गिरफ्तारी हो चुकी है।





क्या है गिटहब: गिटहब माइक्रोसॉफ्ट का एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है। गिटहब पर कोई शख्स पर्सनल या एडमिनिस्ट्रेशन नाम से ऐप बना पाने में सक्षम है। साथ ही गिटहब पर लोग अपने ऐप को बेच भी सकते हैं।



The Sootr Social Media सोशल मीडिया Delhi Police दिल्ली पुलिस मास्टरमाइंड गिरफ्तार ट्रोल Muslim Women मुस्लिम महिलाएं Sully Deals app Bulli Bai App Mastermind Arrest Women Troll सुल्ली डील्स ऐप बुल्ली बाई ऐप