रायपुर में हवा भरने के दौरान JCB का टायर फटा, 2 कर्मचारियों की मौत

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
रायपुर में हवा भरने के दौरान JCB का टायर फटा, 2 कर्मचारियों की मौत

Raipur. छत्तीसगढ़ के रायपुर के सिलतरा में दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की घंकुन स्टील प्लांट की वर्कशॉप में हवा भरने के दौरान JCB का टायर ब्लास्ट हो गया। टायर की चपेट में आकर दो कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा 3 मई को हुआ था। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। दोनों कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।




— TheSootr (@TheSootr) May 4, 2022



हवा भरने के दौरान फटा टायर



हादसे के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वर्कशॉप में एक कर्मचारी JCB के टायर को निकालकर उसमें हवा भर रहा था। वो हवा भरने के दौरान लगातार उस पर बैठकर हवा चेक करने की कोशिश कर रहा था। तभी दूसरा कर्मचारी भी टायर के पास आ गया। अचानक ही टायर फट गया और दोनों कर्मचारी हवा में उछलकर नीचे गिर गए। टायर फटने से धुआं छा गया।



दोनों कर्मचारियों की मौके पर ही मौत



ब्लास्ट इतना भयंकर था कि कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। धुआं छंटने पर तस्वीर साफ हुई। दोनों कर्मचारी जमीन पर लहूलुहान पड़े हुए थे। उनके शरीर के कुछ टुकड़े भी आसपास बिखरे हुए थे।


viral Died burst JCB tire छत्तीसगढ़ मौत रायपुर blast Raipur worker कर्मचारी video ब्लास्ट Cg जेसीबी टायर
Advertisment