/sootr/media/post_banners/bba45f994c2ea043e53fcd9b34152eed723949fb561e9a0dcbf513a114e95802.jpeg)
SRINAGAR. अमरनाथ यात्रा से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अमरनाथ का शिवलिंग पूरी तरह पिघल गया है। अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी। यह 12 अगस्त तक चलेगी। हालांकि, इससे पहले ही शिवलिंग के पिघलने से श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे।
इसलिए पिघला शिवलिंग
जानकारी के मुताबिक, शिवलिंग के पिघलने का कारण अचानक से बढ़ा तापमान और यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ बताई जारी है। इसके अलावा बादल फटने और अचानक बाढ़ आना भी कारण माना जा रहा है। हालांकि, ये पहली बार नहीं है, जब अमरनाथ का शिवलिंग पिघला है। पिछले कई सालों से यात्रा पूरी होने से पहले ही बर्फीला शिवलिंग पिघल जाता है। अब तक करीब 2 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
अमरनाथ में बादल फटे थे
हाल ही में अमरनाथ में बादल फटने से 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 40 लोग लापता हो गए थे। यात्रा के दौरान प्राकृतिक कारणों से 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई है। इससे तीर्थयात्रियों की मौत का आंकड़ा 41 हो गया है। इस आपदा से हाहाकार मच गया और बादल फटने से आई बाढ़ में कई टेंट बह गए थे। NDRF और SDRF ने युद्धस्तर पर राहत व्यवस्थाएं की थीं। घटना के बाद अमरनाथ यात्रा पंजतरणी से शुरू की गई थी। तीर्थयात्रियों को पंजतरणी से बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए कहा गया था। दर्शन के बाद भी इसी रास्ते का इस्तेमाल किया गया।
30 जून से शुरू हुई थी यात्रा
कोरोना महामारी के कारण यात्रा 2 साल से बंद थी। इस बार अमरनाथ यात्रा 30 जून से शुरू हुई थी, लेकिन 8 जुलाई को बादल फटने से बाढ़ आ गई, जिस वजह से तीर्थयात्रा रोक दी गई थी। 11 जुलाई से यात्रा फिर से शुरू कर दिया था। अब अमरनाथ यात्रा 12 अगस्त 2022 को पूरी होगी।