कर्नाटक: विधानसभा में रेप पर कांग्रेस विधायक की भद्दी टिप्पणी, स्पीकर ठहाके लगाते रहे

author-image
एडिट
New Update
कर्नाटक: विधानसभा में रेप पर कांग्रेस विधायक की भद्दी टिप्पणी, स्पीकर ठहाके लगाते रहे

बेंगलुरु. कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष (Former Spaeker of Assembly) और कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर बेहद ही आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की। उन्होंने विधानसभा में कहा कि जब रेप को रोका नहीं जा सकता, तो लेटिए और मजे लीजिए। हैरानी वाली बात ये है कि कांग्रेस विधायक की इस टिप्पणी पर विधानसभा अध्यक्ष (Speaker) विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी आपत्ति जताने की बजाय ठहाके लगाते रहे।

ऐसे सामने आया मामला

कर्नाटक में आई बाढ़ और फसलों के नुकसान को लेकर विधायक चर्चा और बहस की मांग कर रहे थे। विधानसभा में इसे लेकर जोरदार हंगामा हो रहा था। स्पीकर ने विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन हंगामा नहीं थमा। इसके बाद स्पीकर हेगड़े ने कहा, 'रमेश कुमार आप जानते हैं,  मुझे लग रहा है कि इस स्थिति को एन्जॉय करना चाहिए। मैंने तय किया है कि अब किसी भी को भी रोकने और स्थिति को संभालने की कोशिश नहीं करूंगा। आप लोग चर्चा करिए।'

इस पर कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने कहा, 'एक पुरानी कहावत है... जब रेप को रोका नहीं जा सके तो लेटिए और मजे लीजिए। अभी आपकी स्थिति बिल्कुल ऐसी ही हो गई है।'

महिला विधायकों ने घेरा

विवादास्पद टिप्पणी से रमेश कुमार बुरी तरह घिर गए हैं। उनकी ही पार्टी की महिला विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधायक डॉ. अंजली निंबालकर ने ट्विटर पर लिखा- ये बेहद घटिया और शर्मनाक बयान है। सदन को देश की हर महिला, हर मां, बहन और बेटी से माफी मांगनी चाहिए। एक और कांग्रेस विधायक सौम्या रेड्डी ने कहा कि ये ठीक नहीं है। माफी मांगनी चाहिए।

एक्टिविस्ट बृंदा अडिगे ने कहा, 'विधानसभा में ऐसी बातें शर्मनाक हैं। महिला वोटरों ने ही इन्हें (विधायकों को) भेजा है। क्या ये नहीं जानते कि बलात्कार महिलाओं के खिलाफ सबसे जघन्य, क्रूर और हिंसक अपराध है? कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से हमारी मांग है कि विधायक को निलंबित किया जाए और उन्हें टिकट ना दी जाए, ताकि वो चुनाव में खड़े ना हो सकें।'

रमेश विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं

ये पहली बार नहीं है, जब रमेश कुमार ने इतनी असंवेदनशील टिप्पणी की है। फरवरी 2019 में जब रमेश कुमार विधानसभा के अध्यक्ष थे तो उन्होंने कहा था कि वे रेप विक्टिम की तरह महसूस कर रहे हैं। कहा था, 'मेरी स्थिति एक बलात्कार पीड़ित जैसी हो गई है। बलात्कार एक बार होता है। अगर आपने इसे वहीं छोड़ दिया तो ये वहीं बीत जाता है। लेकिन जब आप शिकायत करते हैं कि आपके साथ दुष्कर्म हुआ है तो आरोपी को जेल में डाल दिया जाता है। उसके वकील पूछते हैं कि ये कैसे हुआ? कब हुआ और कितनी बार हुआ? दुष्कर्म एक बार होता है, लेकिन कोर्ट में ये 100 बार होता है। यही मेरी स्थिति है।'

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

कांग्रेस विधायक कर्नाटक विधानसभा Congress MLA Karnataka Assembly महिला विधायक भद्दा बयान माफी Women MLas Objection lewd remark Comment on Rape The Sootr आपत्ति