वसीम रिजवी के बाद अली अकबर: मलयाली फिल्ममेकर हिंदू बनेंगे, ये बताया अपना नया नाम

author-image
एडिट
New Update
वसीम रिजवी के बाद अली अकबर: मलयाली फिल्ममेकर हिंदू बनेंगे, ये बताया अपना नया नाम

तिरुवनंतपुरम. अब मशहूर मलयाली फिल्ममेकर अली अकबर ने इस्लाम (Islam) धर्म छोड़ हिंदू (Hindu) बनने का फैसला किया है। अली अकबर और उनका परिवार (Family) हिंदू धर्म अपनाएगा। अली अकबर ने ये फैसला CDS बिपिन रावत के निधन पर आए सोशल मीडिया रिएक्शन के बाद लिया है। अली अकबर ने लाइव वीडियो में रावत के निधन पर खुशी मनाने वालों की निंदा की थी। इससे पहले 6 दिसंबर को यूपी में शिया वक्फ बोर्ड प्रमुख रहे वसीम रिजवी ने हिंदू धर्म अपना लिया था। रिजवी का नाम जितेंद्र नारायण त्यागी हो गया है।

अली अकबर ने अपने नए नाम का भाी ऐलान कर दिया 

8 दिसंबर को अकबर ने कहा था कि मेरा मुस्लिम धर्म से विश्वास उठ गया है। इसलिए अब वो और उनकी पत्नी लूसीअम्मा (Lucyamma) हिंदू बनने के लिए तैयार हैं। अली अकबर ने अपना नया नाम भी बताया है। वे अब अली अकबर से रामसिम्हन (Ramasimhan) होंगे। उन्होंने बताया कि रामसिम्हन वो शख्स था, जो इसलिए मारा गया क्योंकि वो अपने कल्चर के खड़ा रहा। Ramasimhan नाम उनके लिए सटीक बैठता है।

इस बात से अली अकबर को ठेस लगी

अली अकबर ने Live Video में बहादुर सेना अधिकारी की मौत पर रिएक्शन देने वालों की निंदा की थी। उन्हें इस बात से भी ठेस लगी थी कि कोई भी धर्मगुरु कट्टरपंथियों के खिलाफ नहीं खड़ा हुआ। सांप्रदायिक प्रतिक्रिया (Communal Reaction) देखने के बाद अली अकबर ने अपने पुराने फेसबुक अकाउंट को सस्पेंड (FB Acccount Suspend) कर दिया था और एक नए अकाउंट के इस्तेमाल कर ऐलान किया था।

बीजेपी छोड़ चुके

अकबर ने यह भी कहा कि बेटियों को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं करेंगे और इसे उनकी पसंद पर छोड़ देंगे। अली अकबर पहले बीजेपी की राज्य कमेटी के मेंबर थे। बाद में पार्टी लीडरशिप के साथ अहसमति होने के बाद उन्होंने अपनी पद से इस्तीफा (Resign) दे दिया था।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

The Sootr केरल Kerala Filmmaker Ali Akbar announces convert to Hinduism Family also Convert मुस्लिम फिल्ममेकर हिंदू बनेंगे अली अकबर हिंदू बनेंगे फेसबुक लाइव में ऐलान वसीम रिजवी जितेंद्र नारायण त्यागी