केरल: 50 हजार से ज्यादा सांपो को पकड़ने वाले सुरेश को कोबरा ने काटा, हालत गंभीर

author-image
एडिट
New Update
केरल: 50 हजार से ज्यादा सांपो को पकड़ने वाले सुरेश को कोबरा ने काटा, हालत गंभीर

सांप पकड़ने के लिए पूरे केरल में फेमस वावा सुरेश को एक कोबरा ने काट लिया, जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।  कोट्टायम में वह एक किंग कोबरा को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।





क्या हुआ था सरेश के साथ: जानकारी के अनुसार, सुरेश(48) कोट्टायम के कुरिचि में एक कोबरा को पकड़ने के लिए गए थे, वह कोशिश कर ही रहे थे कि तभी उनके दाहिने पैर में सांप ने काट लिया। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। केरल सरकार में मंत्री वीएन वासवान ने बताया कि सुरेश के इलाज से संबंधित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।





250 से ज्यादा बार सांप ने काटा: बता दें कि वावा सुरेश अब तक 50 हजार से ज्यादा जहरीले और खतरनाक सांपों को रेस्क्यू कर चुका सुरेश राज्य के लिए खास से भी बढ़कर है।  250 से अधिक बार पहले भी कई बार सुरेश को सांप काट चुका है लेकिन हर बार उन्होंने मौत को मात दे दी है। वो दो बार वेंटिलेटर तक पर रहे हैं। लेकिन इस वक्त  सुरेश अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। पूरा राज्य सुरेश के जीवन के लिए प्रार्थना कर रहा है।







 



Kerala खतरनाक सांप स्नेक कैचर कोट्टायम सांप ने काटा SNAKE CATCHER कोबरा वावा सुरेश Cobra Vava Suresh केरल