/sootr/media/post_banners/a21d83cc6087d581bc7dc603b784d209e7fb528f9d3dfe4667bc7592abdf96f7.png)
तिरुवनंतपुरम. केरल (Kerala) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़की (Minor Girl) ने यूट्यूब वीडियो देखकर अपने बेडरूम में एक बच्चे को जन्म दिया। घटना 20 अक्टूबर को मलप्पुरम के कोट्टक्कल की है। लड़की के परिवार को बच्चे के पैदा होने की भनक भी नहीं थी। लड़की ने बच्चे को जन्म देने के बाद गर्भनाल (Umbilical Cord) को भी काट दिया।
बच्चे की रोने की आवाज से पता चला
परिवार को बच्चे के रोने (Crying) की आवाज से घटना का पता चला। लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती है। लड़की के पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं, मां अक्सर बीमार रहती हैं। लड़की के दो भाई-बहन हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है और भाई कॉलेज में पढ़ कर रहा है।
पड़ोसी से हुई प्रेग्नेंट, बात छिपाई
पुलिस के मुताबिक, लड़की को उसके 21 साल के पड़ोसी ने प्रेग्नेंट (Pregnant) कर दिया था। नाबालिग को गर्भवती करने के आरोप में युवक को पॉक्सो (POCSO) के तहत गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने ये भी बताया कि नाबालिग और 21 साल का युवक रिलेशनशिप में थे। इस बात की जानकारी घरवालों को भी थी।
हालांकि, दोनों ने प्रेग्नेंसी को परिवारों से छिपाया। पुलिस ने बताया कि लड़की ऑनलाइन क्लास (Online Class) का बहाना बनाकर हमेशा कमरे के अंदर रहकर अपनी प्रेग्नेंसी को छिपाती थी। लड़की और बच्चे को 24 अक्टूबर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।