CHANDIGARH: टोल नाके पर विवादों में घिरे खली, कर्मचारी को थप्पड़ मारा, पूर्व रेसलर का तर्क- वो फोटो खिंचवाने की जिद कर रहा था

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
CHANDIGARH: टोल नाके पर विवादों में घिरे खली, कर्मचारी को थप्पड़ मारा, पूर्व रेसलर का तर्क- वो फोटो खिंचवाने की जिद कर रहा था

CHANDIGARH. वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (world Wrestling Entertainment) के पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली (Former Champion The Great Khali) यानी दलीप सिंह राणा (Dalip Singh Rana) एक बार फिर चर्चा में हैं। खली ज्यादातर फाइट की वजह से चर्चा में रहते है। इस बार भी वो फाइट के कारण ही सुर्खियों में आए है। इस बार खली टोल प्लाजा के कर्मचारी बुरी तरह से लड़ पड़े। वहीं पास खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट पर शेयर कर दिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कर दिया है।





वीडियो देखें...









ID CARD मांगने पर टोल प्लाजा कर्मचारी से भिड़े खली





सूत्रों के मुताबिक टोल प्लाजा कर्मचारी (toll plaza employee) ने खली से आईडी कार्ड की मांगा की थी। इसी वजह से उन्होंने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। हालांकि वीडियो में खली कुछ और कहते नजर आ रहे है। वो कह रहे है कि टोल प्लाजा कर्मचारी उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं। उनका कहना है कि वहां पर एक कर्मचारी फोटो खिंचवाने के लिए अचानक कार में घुस रहा था। जब खली ने उन्हें फोटो खींचने के लिए मना किया तो बवाल हो गया। इस वजह से खली ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद कर्मचारी के साथी खिलाड़ी खली की कार को घेरकर, उन्हें घमकाने लगे। बताया जा रहा है कि खली जालंधर से करनाल जा रहे थे। इस दौरान फिल्लोर के पास टोल प्लाजा में ये घटना हो गई। 





कर्मचारी ने ये कहा





कर्मचारियों ने खली की गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद खली अपनी गाड़ी से उतरे और टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा लगाए गए बैरियर (barrier) को हटाने लगे। इस दौरान भी कर्मचारी उनपर हमला करने लगे। हालांकि खली ने वो बैरियर हटाए और फिर गाड़ी लेकर वहां से निकल गए। वहीं इस पूरे मामले में कर्मचारी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ खली से आईडी कार्ड (ID CARD) मांगा था। इतने में वो गुस्सा हो गए और थप्पड़ मार दिया। 





कर्मचारी ने खली को कहा बंदर





वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि टोल प्लाजा कर्मचारी खली को बंदर भी कह रहा है। सभी कर्मचारी गुस्से में है और खली को वहां से जानें नहीं दे रहे है। 







 



Toll plaza CHANDIGARH Employee world Wrestling Entertainment Former Champion The Great Khali Dalip Singh Rana barrier वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट पूर्व चैंपियन द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा टोल प्लाजा कर्मचारी बैरियर