BHOPAL : हिमांगी सखी बोलीं-विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का अभिषेक करूंगी, इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़े तो मंजूर

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
BHOPAL : हिमांगी सखी बोलीं-विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का अभिषेक करूंगी, इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़े तो मंजूर

BHOPAL. पशुपतिनाथ अखाड़े की किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने ज्ञानवापी में महादेव का जलाभिषेक करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को वुजू करने की इजाजत है, तो क्या हम सावन में भी जलाभिषेक नहीं कर सकते। सावन में जलाभिषेक नहीं करेंगे तो कब करेंगे। मैं अर्धनारीश्वर, भगवान अर्धनारीश्वर का अभिषेक नहीं करूंगी तो कौन करेगा। इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़े तो मंजूर है।



8 अगस्त को जलाभिषेक करेंगी हिमांगी सखी



किन्नर महामंडलेश्वर ने कहा कि वे जबलपुर से 20 किन्नर और संतों के साथ बनारस जाएंगी। सभी लोग बनारस से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा करेंगे और 8 अगस्त को विश्वेश्वर ज्ञानवापी महादेव का जलाभिषेक करेंगे। 8 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। किन्नर महामंडलेश्वर ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने रोकने की कोशिश की तो वहीं पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।



अनुमति नहीं मिलने पर खुद का अभिषेक करेंगी हिमांगी सखी



किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का कहना है कि किन्नर इस धरती पर अर्धनारीश्वर माने जाते हैं। अगर प्रशासन ने उन्हें अभिषेक की अनुमति नहीं दी तो वे खुद का अभिषेक करेंगी। भगवान शिव भी अर्धनारीश्वर हैं। हिमांगी सखी का कहना है कि अगर मुस्लिमों को इतने सालों तक वुजू करने का अधिकार मिला था तो हम हिंदू सावन में भी अपने महादेव का जलाभिषेक नहीं कर सकते। हिमांगी सखी ने 12 जून को वृंदावन में विश्वेश्वर महादेव के जल अभिषेक की अनुमति मांगने की बात कही थी। तब कुछ लोगों से उन्हें धमकी मिली थी।



हिमांगी सखी को नेपाल के पशुपतिनाथ पीठ से मिली महामंडलेश्वर की उपाधि



हिमांगी सखी मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। माता-पिता के निधन और बहन की शादी के बाद वे वृंदावन चली गईं थीं। हिमांगी ने गुरू की शरण में शास्त्र अध्ययन किया। गुरू के कहने पर हिमांगी धर्म प्रचार के लिए मुंबई चली गईं। मायानगरी में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग भी की। हालांकि उनका मन धर्म में ही लगा रहा और वे सबकुछ छोड़कर हिंदू धर्म का प्रचार करने लगीं। हिमांगी सखी को नेपाल के पशुपतिनाथ पीठ अखाड़े से महामंडलेश्वर की उपाधि मिली है। 


ज्ञानवापी में अभिषेक करेंगी MP News हिमांगी सखी किन्नर महामंडलेश्वर मध्यप्रदेश की खबरें MP worship in Gyanvapi statement on Gyanvapi Bhopal Himangi Sakhi Kinnar Mahamandaleshwar जबलपुर की खबरें Jabalpur News Jalabhishek मध्यप्रदेश हिमांगी सखी का बयान भोपाल