प्रदर्शन: ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल, बोले- सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे

author-image
एडिट
New Update
प्रदर्शन: ट्रैक्टर चलाकर संसद पहुंचे राहुल, बोले- सरकार को कृषि कानून वापस लेने होंगे

नई दिल्ली. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार यानी 26 जुलाई को सभी को चौंका दिया। वे दिल्ली की सड़कों पर ट्रैक्टर चलाते हुए संसद पहुंचे। राहुल ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने होंगे। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठन 8 महीने से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर किसान संसद भी लगाई हुई है।

मैं किसानों का संदेश लेकर आया हूं

राहुल ने कहा कि मैं किसानों का संदेश लेकर संसद आया हूं। सरकार किसानों की आवाज दबाने रही है। संसद में किसानों के मुद्दे पर बहस नहीं हो रही। सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे। पूरा देश जानता है कि ये कानून 2-3 बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाए गए हैं।

कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया

राहुल के साथ ट्रैक्टर पर रणदीप सुरजेवाला, दीपेंद्र हुड्डा समेत अन्य कई कांग्रेसी नेता सवार दिखे। इस दौरान ही रणदीप सुरजेवाला और बीवी श्रीनिवास को हिरासत में ले लिया। ट्रैक्टर के सामने कृषि कानूनों के खिलाफ पोस्टर चिपका था और किसानों के समर्थन में बातें कही गईं।

किसान संसद लग रही

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद लगाई जा रही है। 200 किसान हर रोज जंतर-मंतर पर संसद लगा रहे हैं। किसान कृषि कानून वापस लिए जाने पर अड़े हैं। उधर, सरकार का कहना है कि कानून वापस नहीं होंगे। सरकार और किसानों के बीच 12 दौर की बातचीत हो चुकी है। बीते 8 महीने से दिल्ली की टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है।

Agriculture Laws Kisan Andolan The Sootr Tractor Drive jantar mantar. Modi Govt supports Farmers Rahul Gandhi Kisan sansad
Advertisment