भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां-बहन, पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बनेंगे बीसीसीआई अध्यक्ष

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां-बहन, पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बनेंगे बीसीसीआई अध्यक्ष

BHOPAL. नमस्कार...आज शनिवार यानी 8 अक्टूबर है। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां और बहन, दोनों को देखकर राहुल गांधी भावुक हो गए। अमित शाह ने असम को लेकर सीएम हेमंत बिस्वा सरमा के साथ समीक्षा बैठक की।वहीं, मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता करेंगे। पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनेंगे। जानिए आज की बड़ी खबरें...





भारत जोड़ो यात्रा में दिवंगत पत्रकार की मां-बहन शामिल हुईं



राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक में है। 7 अक्टूबर को दिवंगत पत्रकार गौरी लंकेश की मां और बहन इस यात्रा में शामिल हुईं। दोनों ने राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। इस दौरान राहुल गांधी गौरी लंकेश की बहन और मां को देखकर भावुक हो गए। गौरी लंकेश की मां इंदिरा लंकेश और बहन कविता लंकेश कर्नाटक के मांड्या जिले में राहुल गांधी से मिलीं और फिर इस यात्रा में कुछ दूर पैदल चलीं। राहुल गांधी ने इंदिरा लंकेश को गले लगाकर उनका यात्रा में स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी दिवंगत पत्रकार की मां का हाथ पकड़कर चल रहे थे।



शाह की असम सीएम के साथ समीक्षा बैठक



केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 7 अक्टूबर की देर शाम असम को लेकर सीएम हेमंत बिस्व सरमा के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान राज्य में बार बार आने वाली बाढ़ को रोकने के प्रयासों पर चर्चा की गई। इस दौरान असम के तमाम विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम की दो प्रमुख समस्या हैं, बाढ़ और घुसपैठ, हमें इन दोनों से सख्ती से निपटना होगा। इसको लेकर सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



मप्र के नेता प्रतिपक्ष की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस



मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह आज राजधानी भोपाल में पत्रकार वार्ता करेंगे। पत्रकार वार्ता का आयोजन राजधानी भोपाल में कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में होगा। सूत्रों का कहना है कि पत्रकार वार्ता ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह शिवराज सरकार को लेकर अहम खुलासे कर सकते हैं। साथ ही आने वाले दिनों कांग्रेस की रणनीति के बारे में भी जानकारी देंगे।



बिन्नी होंगे बीसीसीआई प्रेसिडेंट



पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष बनेंगे। बिन्नी सौरभ गांगुली की जगह लेंगे। इसको लेकर बीसीसीआई जल्द ही घोषणा करेगा। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली का 18 अक्टूबर के बाद पद से हटना तय माना जा रहा है। ऐसे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी का नाम बीसीसीआई के नए अध्यक्ष पद के दावेदारों में सबसे आगे चल रहा है।


latest news today news News update ताजा खबरें बड़ी खबरें आज की खबरें big news big event
Advertisment