दुबई में MP का कलाकार: धार के राहुल हिंदी कैलीग्राफी से बिखेर रहे भारतीयता की खुशबू

author-image
एडिट
New Update
दुबई में MP का कलाकार: धार के राहुल हिंदी कैलीग्राफी से बिखेर रहे भारतीयता की खुशबू

दुबई. गेल (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड- GAIL) खाड़ी देश यूएई (UAE) में भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित कर रही है। इसमें पहनावे से लेकर भारतीयता को समेटने वाली चीजों को दिखाया जा रहा है। दुबई में मध्य प्रदेश के धार में रहने वाले राहुल व्यास हिंदी कैलीग्राफी का प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल ने बताया कि कार्यक्रम 23 सितंबर तक चलेगा। इसमें वे धोती-कुर्ता पहनकर ही अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं।

गेल की तरफ से गए हैं राहुल

कार्यक्रम दुबई के शेख शाहिद हॉल वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में चल रहा है। राहुल खुद इंटरनेशनल आर्टिस्ट हैं। वे भारत सरकार का प्रतिनिधित्व (Representation) कर रहे हैं।

गेसटेक 2021

दुबई में गेसटेक 2021 कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें 110 से ज्यादा कंपनियों ने प्रदर्शनी लगाई है। भारत की तरफ से गेल इंडिया पहुंची है। कार्यक्रम में टेक टॉक भी होगी, जिसमें गेल अपने काम के बारे में जानकारी देगा। दुबई की मिनिस्ट्री ऑफ एनर्जी एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर ने ये कार्यक्रम कराया है। 

Madhya Pradesh Dhar राहुल व्यास Dubai Indian culture आर्टिस्ट कैलीग्राफी दुबई में मध्य प्रदेश के कलाकार Artist Rahul Vyas The Sootr Calligraphy भारतीय संस्कृति