सुखद: MP के युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पेशेंट की जान बचाई, परिवार ने शुक्रिया कहा

author-image
एडिट
New Update
सुखद: MP के युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पेशेंट की जान बचाई, परिवार ने शुक्रिया कहा

भोपाल. कोई व्यक्ति राजनीतिक है तो उसकी राजनीति की खबरें आना सामान्य सामान्य सी बात है। लेकिन वह व्यक्ति किसी की जान बचा ले तो बात बड़ी हो जाती है। मामला मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया से जुड़ा हुआ है। विक्रांत सर्टिफाइड डॉक्टर हैं। वे एमएस (Master of Surgery) हैं। 11 जनवरी को विक्रांत फ्लाइट से गुजरात के युवा कांग्रेस प्रेसिडेंट के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने अहमदाबाद जा रहे थे। इसी दौरान प्लेन में एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। यहां विक्रांत की डॉक्टरी काम आ गई। विक्रांत ने व्यक्ति की पूरी मदद की और उनकी जान बच गई। परिवार ने वीडियो जारी कर विक्रांत को धन्यवाद कहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया है।



परिवार ने वीडियो में ये कहा: पेशेंट की पत्नी जयश्री पणिक्कर ने बताया कि भोपाल से अहमदाबाद जाते वक्त प्लेन में उनके हसबैंड की काफी तबीयत बिगड़ गई थी। तबीयत बिगड़ने पर फ्लाइट अटेंडेंट ने प्लेन में अनाउंस किया। इसके बाद तुरंत विक्रांत मदद के लिए सामने आए। उन्होंने ऑक्सीजन देकर मेरे पति को रिवाइव किया। लोग सच कहते हैं कि डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं। बिना किसी जान-पहचान के वो हमारी मदद के लिए आगे आए। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि अपनी कृपा सब पर बनाए रखें। मेरे हसबैंड आज उनकी वजह से सही-सलामत हैं। थैंक्यू सर, थैंक्स अलॉट...।



इंडिगो का ट्वीट




— IndiGo (@IndiGo6E) January 14, 2022



पत्नी भी डॉक्टर: डॉ. विक्रांत भूरिया की पत्नी शीना भूरिया भी डॉक्टर हैं। कोरोना महामारी का दौरान डॉ. विक्रांत और डॉ. शीना ऑन ड्यूटी थे। राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ साथ विक्रांत पत्नी शीना के साथ कोरोना पीड़ितों की सेवा कर रहे थे। इस दौरान की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। 



vikrant



कमलनाथ ने भी तारीफ की




— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 16, 2022


इंडिगो विक्रांत भूरिया कमलनाथ kamalnath मध्य प्रदेश कांग्रेस Digvijay Singh Vikrant Bhuria Indigo प्लेन मरीज को बचाया Save Patient MP Congress दिग्विजय सिंह plane