बाढ़ का कहर: महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक और गोवा के कई जिले पानी में डूबे, 136 की मौत

author-image
एडिट
New Update
बाढ़ का कहर:  महाराष्ट्र, बिहार, कर्नाटक और गोवा के कई जिले पानी में डूबे, 136 की मौत

बारिश का कहर अब राज्यों पर दिखने लगा है। देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब तक महाराष्ट्र में 136 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, कर्नाटक के 7 जिलों और गोवा में 2 दिन का अलर्ट है।

आठ हजार से ज्यादा रेस्क्यू

बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, सांगली और कोल्हापुर जिले हैं। 8 हजार से ज्यादा लोगों को NDRF, नेवी और आर्मी ने रेस्क्यू किया है। वहीं, 200 से ज्यादा गांवों का प्रमुख इलाकों से संपर्क टूट गया है।

18 टीम तैनात हैं

महाराष्ट्र और गोवा से सटे इलाकों में अगले दो दिन बारिश का रेड अलर्ट है। यहां 6 जिलों में NDRF की 18 टीमों को तैनात किया गया। 8 टीमें अलर्ट पर हैं। 2 टीमें रायगढ़ में हुई लैंड स्लाइड वाली जगह पर रेस्क्यू में जुटी हैं।

मुख्यमंत्री ने की 5-5 लाख घोषणा

रत्नागिरी के पोलाडपुर तालुका में भूस्खलन से की वजह कई घर तबाह हो गए। 6 शव बरामद किए गए हैं।लैंडस्लाइड से जान गंवाने वालों के परिजन को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 5-5 लाख और केंद्र ने 2-2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार की की रुपए की सहायता दी जाएगी।

कर्नाटक के 7 जिले में अलर्ट

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई। कई इलाकों में बाढ़ आ गई। कम से कम 8 जगहों पर भूस्खलन हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से 9,000 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। राज्य के 7 जिलों- दक्षिण कन्नड़, उडुप्पी, उत्तर कन्नड़, शिवमोगा, चिकमंगलूर, हासन और कोडागु में बारिश का रेड अलर्ट है।

बिहार के 11 जिले प्रभावित

बिहार में 11 जिले गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, खगड़िया और मधुबनी बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में बाढ़ से करीब 15 लाख आबादी प्रभावित है। अब तक 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.।

Goa maharashtra Bihar Karnataka FLOOD