खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला, 24 साल बाद गैर-गांधी पार्टी प्रेसिडेंट बना, सोनिया बोलीं- राहत महसूस कर रही हूं

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाला, 24 साल बाद गैर-गांधी पार्टी प्रेसिडेंट बना, सोनिया बोलीं- राहत महसूस कर रही हूं

NEW DELHI. कांग्रेस में नए युग की शुरुआत हो गई है। कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गैर गांधी अध्यक्ष (1998 में सीताराम केसरी अध्यक्ष बने थे) मिला है।  हाल ही में संपन्न हुए अध्यक्ष चुनाव में पार्टी के बॉस चुने गए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की कमान संभाल ली है। खड़गे की ताजपोशी के लिए कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।



सोनिया गांधी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के सामने मौजूद चुनौतियों की चर्चा की और नए अध्यक्ष को बधाई भी दी। सोनिया गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से राहत महसूस कर रही हूं। मंच पर ही बैठे मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी पीछे से कहा कि आपको राहत नहीं मिलेगी। सोनिया ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी की बेहतरी के लिए पूरी क्षमता के साथ काम किया। आप सबका जो सहयोग मिला, उसके लिए आभारी रहूंगी। आज पार्टी के सामने, देश के लोकतंत्र को लेकर कई चुनौतियां हमारे सामने हैं। इन चुनौतियों से सफलतापूर्वक बाहर निकलने का रास्ता खोजना होगा।




— ANI (@ANI) October 26, 2022


कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे Congress Election 2022 Congress News Congress New President Mallikarjun kharge कांग्रेस इलेक्शन 2022 कांग्रेस न्यूज non gandhi congress president गैर-गांधी कांग्रेस अध्यक्ष
Advertisment