CG में हलचल Continues: 10 से ज्यादा कांग्रेस MLA दिल्ली में; सिंहदेव बोले- चर्चा सबको पता

author-image
एडिट
New Update
CG में हलचल Continues: 10 से ज्यादा कांग्रेस MLA दिल्ली में; सिंहदेव बोले- चर्चा सबको पता

छत्तीसगढ़ सरकार (CG Govt) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। कांग्रेस (Congress) के 10 विधायक (MLA) अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। इनमें बृहस्पति सिंह भी शामिल हैं। ये वही बृहस्पति हैं, जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर आरोप लगाए थे। दिल्ली जाकर विधायकों ने एक प्राइवेट होटल में डेरा डाल दिया है। जानकारी के मुताबिक, विधायक प्रदेश कांग्रेस प्रभारी (Incharge) पीएल पुनिया से मुलाकात करेंगे। विधायकों के इस दौरे से प्रदेश में एक बार फिर कैबिनेट में बदलाव या नेतृत्व परिवर्तन के कयास शुरू हो गए हैं।दरअसल, छत्तीसगढ़ में काफी दिनों से ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की चर्चा गरम है। इस बात को लेकर सिंहदेव नाराज बताए जाते हैं, लेकिन खुलकर बात सामने नहीं आई है। कांग्रेस आलाकमान ने भी ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री की योजना फिलहाल टाली हुई है।

सिंहदेव की दो टूक

विधायकों के दिल्ली दौरे पर 29 सितंबर की शाम पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) से भी सवाल किया। उनसे पूछा- विधायक दिल्ली जाकर प्रदेश के सियासी हाल और विकास के कामों की चर्चा का दावा कर रहे हैं। सिंहदेव बोले, ‘सब जानते हैं कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या चर्चाएं हो रही हैं। बदलाव की बात है तो ये हो सकता है या नहीं, ये देखना होगा। मगर यह बात अब खुल गई है। पिछली बार भी जब विधायक वहां गए तो बात खुल गई। हो सकता है इसी को लेकर वे अपनी बात रखने गए हों। भले ही वो कह रहे हों कि विकास दिखाने का न्योता देने गए हैं, लेकिन यह जिम्मेदारी मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) से ऊपर किसी की नहीं है।’

दरअसल, पिछली बार विधायकों के दिल्ली दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश समेत तमाम नेताओं ने कहा था कि विधायक दिल्ली के नेताओं को प्रदेश में हो रहे अच्छे कामों को दिखाने के लिए निमंत्रण देने गए थे। इस बार भी दबी जुबान में मीडिया तक यही मैसेज देने का प्रयास किया जा रहा है। 

जिसको जो चाहिए, नहीं मिलेगा तो बाहर जाएगा

सिंहदेव ने खुद के दिल्ली जाने से इनकार कर दिया। आगे ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी एक खुला मंच है। लीडरशिप समय-समय पर परिस्थिति के अनुसार समय देता है। अगर यहां से कुछ लोग जाकर मिलना चाहते हैं। अगर उन्हें समय मिलेगा तो जरूर मुलाकात होगी।

‘जिसको जो नहीं मिलेगा, वो दूसरी पार्टी का दरवाजा देखेगा। ऐसे लोग जितनी जल्दी छंट जाएं, उतना अच्छा है। जिनके लिए स्वार्थ सर्वोपरि नहीं है, उनका कमिटमेंट (Commitment) सर्वोपरि (TOP पर) है, वे कभी कांग्रेस छोड़कर नहीं जाएंगे।’ सिंहदेव ने ये बात पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अमित शाह से मुलाकात पर कही।

बीजेपी का तंज- लगता है पिछली बार कोई कमी रह गई

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के सियासी ड्रामे पर चुटकी ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ से 13 विधायकों के दिल्ली जाने का दावा किया। श्रीवास्तव ने कहा कि कहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एक और शक्ति प्रदर्शन तो नहीं? उन्होंने कहा कि सत्ता और सीएम की कुर्सी के लिए बीते दिनों 50 से ज्यादा विधायक दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने गए थे, क्या कहीं कोई कमी रह गई जो विधायक बृहस्पति सिंह समेत 13 विधायक फिर से भूपेश के समर्थन में दिल्ली पहुंच गए। कहीं मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने 13 विधायक तो नहीं भेजने पड़े?

कांग्रेस विधायक दिल्ली में भूपेश और सिंहदेव में तनातनी जारी Rift Between singhdeo and bhupesh ts singhdeo CM Bhupesh Baghel छत्तीसगढ़ The Sootr Delhi Congress MLAs Chhattisgarh