मुंबई में हादसा: 20 मंजिला बिल्डिंग में आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा झुलसे

author-image
एडिट
New Update
मुंबई में हादसा: 20 मंजिला बिल्डिंग में आग, 7 की मौत, 15 से ज्यादा झुलसे

मुंबई. यहां के ताड़देव इलाके में स्थित 20 मंजिला कमला बिल्डिंग में 22 जनवरी यानी शनिवार को आग लग गई। बिल्डिंग की 18वीं मंजिल पर आग लगी। इसके चलते 7 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। ये सभी गंभीर रूप से झुलस गए थे। जानकारी के मुताबिक, 15 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।



19 का रेस्क्यू किया गया: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अफसरों ने बताया कि नायर अस्पताल में 5, कस्तूरबा अस्पताल और भाटिया अस्पताल में एक-एक की मौत हुई। मुंबई प्रशासन के मुताबिक, धुएं की वजह से राहतकर्मियों को अंदर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने 15 लोगों को भाटिया अस्पताल में भर्ती कराया है। 3 की हालत गंभीर है। उन्हें ICU में रखा गया है। बाकी 12 लोग जख्मी हैं। 



BUILDING



इससे पहले, गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को नायर अस्पताल ले जाया गया था, इनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि कुछ लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में समस्या हो रही थी। अब उनकी हालत ठीक है।



आग भीषण थी, चारों तरफ धुआं था: फायर बिग्रेड के अफसरों के मुताबिक, इमारत में लेवल 3 की आग लगी थी। यह इतनी भीषण थी कि बुझाने में फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों लगीं।


बिल्डिंग में आग Brihan Mumbai Corporation Fire Incident मुंबई Casualty Fire Brigade बीएमसी Mumbai दुर्घटना BMC बृहन्मुंबई कॉर्पोरेशन