सर्वे: सबसे ज्यादा लोकप्रिय CM में ना शिवराज, ना योगी; ओडिशा के पटनायक टॉप पर

author-image
एडिट
New Update
सर्वे: सबसे ज्यादा लोकप्रिय CM में ना शिवराज, ना योगी; ओडिशा के पटनायक टॉप पर

नई दिल्ली. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Odisha CM Naveen Patnaik) बेस्ट परफॉर्मिंग सीएम चुने गए हैं। ओडिशा के 71% लोगों ने पटनायक के राज्य के लिए किए गए विकास कार्यों से संतुष्टि जताई। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) हैं, जिनके काम को 69.9% लोगों ने सराहा है। लिस्ट में कुल 9 मुख्यमंत्रियों को शामिल किया गया है, जिन्हें उनके राज्य के लोगों ने 43% के औसत से ज्याद वोट दिया। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नाम नहीं है।



इंडिया टुडे के मूड ऑफ द नेशन सर्वे (India Today MOTN Survey) में हर राज्य के लोगों को अपने मुख्यमंत्री के प्रदर्शन का मूल्याकंन करने को कहा गया था। इस लिस्ट में नवीन पटनायक पहले नंबर पर है। ओडिशा के 71.1% यानी 2743 लोगों ने उनके शासन (Governance) और कार्यप्रणाली (Work System) को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया।



ममता दूसरे पायदान पर: MOTN लिस्ट के दूसरे पायदान पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं जो नवीन पटनायक से महज थोड़े ही अंतर से चूकी हैं। बंगाल के 69.9% यानी 4982 लोग ममता बनर्जी के कामकाज से खुश हैं। 



स्टालिन, उद्धव का भी लोगों को रास आया: इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन है, जिनके काम की 67.5% लोगों ने सराहना की। चौथे नंबर पर महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे हैं, जिनके काम को 61.8% जनता ने पसंद किया।



पांचवें नंबर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का नाम है, जिनके कामकाज पर 61.1% लोगों ने मुहर लगाई। उसके बाद नंबर आता है दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का, जिन्हें 57.9% लोगों ने वोट किया।



हिमंता बिस्व सरमा 7वें नंबर पर: लिस्ट में इकलौते बीजेपी शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा का नाम है, जो 56.6% वोटों के साथ 7वें नंबर पर हैं। उनके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं, जिनके काम को 51.4% लोगों ने पसंद किया। लिस्ट में नौवें नंबर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हैं, उनके कामकाज को 44.9% लोगों का समर्थन मिला।


सर्वे योगी आदित्यनाथ भूपेश बघेल Yogi Adityanath सबसे लोकप्रिय नेता नवीन पटनायक Most Popular CMs Uddhav Thackrey Naveen Patnaik ममता बनर्जी survey शिवराज सिंह चौहान Mamata Banerjee उद्धव ठाकरे Bhupesh Baghel SHIVRAJ SINGH CHOUHAN