पद्म सम्मान: दिवंगत सुषमा स्वराज, सिंधु, कंगना, पं. छ्न्नूलाल समेत ये नवाजे गए

author-image
एडिट
New Update
पद्म सम्मान: दिवंगत सुषमा स्वराज, सिंधु, कंगना, पं. छ्न्नूलाल समेत ये नवाजे गए

नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन (Rashtrapati Bhawan) में 8 नवंबर को कई हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। नामों का ऐलान पिछले साल ही कर दिया गया था। अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले नागरिकों को तीन श्रेणियों में पद्म विभूषण (Padma Vibhushan), पद्म भूषण (Padma Bhushan) और पद्मश्री (Padma Shree) सौंपे गए। दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पद्म विभूषण दिया गया, जिसे उनकी बेटी बांसुरी ने ग्रहण किया।

इन्हें भी मिला सम्मान

  • मशहूर हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया। 

  • बैडमिंटन की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को पद्म भूषण से सम्मानित किया। सिंधु अब तक भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं।
  • चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिए एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय को राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया।
  • पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर भारत की नागरिकता लेने वाले लोकप्रिय गायक अदनान सामी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 
  • इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (ICMR) के पूर्व हेड साइंटिस्ट डॉक्टर रमन गंगाखेडकर को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर गंगाखेडकर लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों को अहम जानकारियां मुहैया कराते रहे।
  • बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार दिया गया। कंगना को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  • भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल को भी राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया। रानी की कप्तानी में महिला टीम ने इस बार ओलंपिक में जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
  • राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार receives honour Kangana Ranaut daughter bansuri PV Sindhu Padma Awards Late sushma swaraj new delhi The Sootr कंगना रनौत पीवी सिंधु को अवॉर्ड दिवंगत सुषमा स्वराज को पद्म विभूषण