VIJAYWADA: मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने गुब्बारे छोड़े, 4 वर्कर अरेस्ट, लेकिन पुलिस ने ये कहा

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
VIJAYWADA: मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने गुब्बारे छोड़े, 4 वर्कर अरेस्ट, लेकिन पुलिस ने ये कहा

VIJAYWADA. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में एक बार फिर चूक (Lapse in PM Security ) का मामला सामने आया है। इस बार ये वाकया आंध्र प्रदेश दौरे के दौरान विजयवाड़ा में हुआ। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के हेलिकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने काले गुब्बारे छोड़े। एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि ये घटना गन्नावरम एयरपोर्ट पर हुई। इस मामले में अब तक 4 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है।



इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छोड़े गए काले गुब्बारे पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर के एकदम नजदीक थे। इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ा चूक माना जा रहा है। गुब्बारे उड़ाते समय कांग्रेस कार्यकर्ता ' नरेंद्र मोदी गो बैक' के नारे भी लगाए। इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पीएम के पंजाब दौरे के दौरान भी उनकी सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया था।




— ANI (@ANI) July 4, 2022



पुलिस का सुरक्षा में चूक से इनकार



कृष्णा जिले के डीएसपी विजयपाल के मुताबिक, अब तक चार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अभी कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, जिले की पुलिस ने इसे सुरक्षा में चूक नहीं बताया। कहा कि पीएम मोदी के गन्नावरम एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 5 मिनट बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे छोड़े थे। 



इसलिए आंध्र प्रदेश पहुंचे थे मोदी



मोदी स्वतंत्रता सेनानी अल्लुरी सीतराम राजू की 125वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए आंध्रप्रदेश पहुंचे थे। यहां पीएम ने राजू की कांस्य मूर्ति का अनावरण भी किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'आंध्र की इस धरती की महान आदिवासी परंपरा को, इस परंपरा से जन्मे सभी महान क्रांतिकारियों और बलिदानियों को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। सीताराम राजू गारू की 125वीं जन्मजयंती व रम्पा क्रांति की 100वीं वर्षगांठ को पूरे साल मनाया जाएगा।'



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, स्वतंत्रता आंदोलन में देश की आजादी के लिए युवाओं ने आगे आकर नेतृत्व किया था। आज नए भारत के सपनों को पूरा करने के लिए युवाओं के पास सबसे उत्तम अवसर है। देश में नए आयाम खुल रहे हैं। नई सोच है और नई संभावनाएं जन्म ले रही हैं। 



दूसरा बारदोली कहलाता है आंध्र का भीमावरम



आंध्र प्रदेश का भीमावरम दूसरा बारदोली कहलाता है। 1920 में महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन शुरू किया था। इससे भीमावरम में राष्ट्रवाद की भावना जागी और इस छोटे से शहर के लोगों ने अंग्रेज सरकार को टैक्स देना बंद कर दिया। इस शक्तिशाली विद्रोह की सूचना मिलने पर गांधी जी ने भीमावरम का जिक्र अपनी पत्रिका 'हरिजन' में दूसरे बारदोली (गुजरात) आंदोलन के रूप में किया था।


आंध्र प्रदेश विरोध अल्लूरी सीताराम राजू सुरक्षा में चूक protest प्रधानमंत्री narendra modi Congress Worker Alluri Sitaram Raju Security Lapse Andhra Pradesh नरेंद्र मोदी Prime Minister कांग्रेस कार्यकर्ता