/sootr/media/post_banners/b006b40aa86acdd9e7aa352a08eeb65d3b6cb60ebb96a5f44142902cce2efbab.png)
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार 28 नवंबर को रेडियो कार्यक्रम मन की बात (Man ki Baat) के 83वें संस्करण में लोगों को संबोधित किया। इसमें उन्होंने आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) योजना के लाभार्थी से बात की। लाभार्थी ने प्रधानमंत्री को हमेशा सत्ता में बने रहने को कहा। इस पर मोदी ने कहा कि सत्ता में बने रहने का आशीर्वाद मत दीजिए। मैं बस सेवा करना चाहता हूं।
मोदी की स्पीच की 5 बातें
1. हर जगह अमृत महोत्सव की गूंज
अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है। देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर संसद तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह भी मनाया। देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी हुए। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।
2. प्रेम ही ईश्वर
वृन्दावन के बारे में कहा जाता है कि ये भगवान के प्रेम का प्रत्यक्ष स्वरूप है। हमारे संतों ने भी कहा है – यह आसा धरि चित्त में, यह आसा धरि चित्त में, कहत जथा मति मोर। वृंदावन सुख रंग कौ, वृंदावन सुख रंग कौ, काहु न पायौ और।
3. बुंदेलखंड का अहम योगदान
हमारे स्वतंत्रता संग्राम में झांसी और बुंदेलखंड का कितना बड़ा योगदान है, ये हम सब जानते हैं। यहां रानी लक्ष्मीबाई और झलकारी बाई जैसी वीरांगनाएं भी हुईं और मेजर ध्यानचंद जैसे खेल रत्न भी इस क्षेत्र ने देश को दिए हैं।
4. प्रकृति को सहेजना जरूरी
प्रकृति से हमारे लिए खतरा तभी पैदा होता है, जब हम उसके संतुलन को बिगाड़ते हैं या उसकी पवित्रता नष्ट करते हैं। प्रकृति मां की तरह हमारा पालन भी करती है और हमारी दुनिया में नए-नए रंग भी भरती है। मैं social media पर देख रहा था, मेघालय में एक flying boat की तस्वीर खूब viral हो रही है। पहली ही नजर में ये तस्वीर हमें आकर्षित करती है। आपमें से भी ज्यादातर लोगों ने इसे online जरूर देखा होगा। नदी का पानी इतना साफ है कि हमें तलहटी दिखती है।
जालौन में एक पारंपरिक नदी है- नून नदी। नून यहां के किसानों के लिए पानी प्रमुख स्रोत हुआ करती थी। लेकिन धीरे-धीरे नून नदी लुप्त होने के कगार पर पहुंच गई। जालौन के लोगों ने इस स्थिति को बदलने का बीड़ा उठाया। आज इतने कम समय में ये नदी फिर जीवित हो गई है।
5. सत्ता में जाने का आशीर्वाद मत दीजिए
प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्माण भारत योजना के लाभार्थी राजेश कुमार प्रजापति से बात करते हुए इसके फायदे पूछे तो प्रजापति ने कहा कि मुझे बहुत फायदा हुआ सर। मैं आपको हमेशा सत्ता में देखना चाहता हूं। इसपर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सत्ता में जाने का आशीर्वाद मत दीजिए, मैं गरीबों की सेवा के लिए हूं।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube