मन की बात: PM बोले- भ्रष्टाचार देश को खोखला करता है; कॉलर वाली बाघिन का जिक्र

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
मन की बात: PM बोले- भ्रष्टाचार देश को खोखला करता है; कॉलर वाली बाघिन का जिक्र

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 30 जनवरी को अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश को संबोधित किया। 2022 में यह 'मन की बात' का पहला एपिसोड था। मोदी ने कहा- आज बापू की शिक्षा को याद करने का दिन है। कुछ दिन पहले ही हमने गणतंत्र दिवस मनाया। राजपथ पर हमने देश के शौर्य और सामर्थ्य की जो झांकी देखी, उसने देश को गर्व और उत्साह से भर दिया है। अब गणतंत्र 23 जनवरी यानी नेताजी की जयंती से शुरू होगा और 30 जनवरी यानी गांधीजी की पुण्यतिथि तक चलेगा। मोदी ने ये भी कहा कि भ्रष्टाचार दीमक की तरह देश को खोखला करता है।



कॉलर वाली बाघिन का जिक्र: मोदी ने कहा कि हाल ही में मध्य प्रदेश के पेंच राष्ट्रीय उद्यान में कॉलर वाली बाघिन की मौत हो गई। लोगों ने इसका काफी दुख मनाया। इस बाघिन को T-15 नाम दिया गया था। लोगों ने बाघिन को खूब श्रद्धांजलि दी और सोशल मीडिया पर भी काफी फोटो शेयर कीं। कॉलर वाली बाघिन ने अपनी जिंदगी में 29 शावकों को जन्म दिया था।




— PMO India (@PMOIndia) January 30, 2022



दुनियाभर से लोगों के सुझाव आ रहे: मोदी ने कहा कि अमृत महोत्सव से सभी साथी मुझे पत्र और मैसेज भेजते हैं। कई सुझाव देते हैं। एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने मुझे अपने मन की बात पोस्टकार्ड पर लिखकर भेजी है। क्रोएशिया से भी मुझे पोस्टकार्ड मिले हैं।




— PMO India (@PMOIndia) January 30, 2022



मोदी ने विराट घोडे़ का भी जिक्र किया




— PMO India (@PMOIndia) January 30, 2022



दुनियाभर में हमारी संस्कृति की चर्चा




— PMO India (@PMOIndia) January 30, 2022



फिटनेस का मंत्र भी दिया




— PMO India (@PMOIndia) January 30, 2022


Republic Day महात्मा गांधी Mahatma Gandhi गांधी पुण्यतिथि रेडियो प्रोग्राम Gadhi Death Anniversary गणतंत्र दिवस narendra modi Radio Programme सुभाष चंद्र बोस नरेंद्र मोदी मन की बात Subhash Chandra Bose man ki baat