पाक ISI एजेंट ने रील्स से आर्मी जवान को फंसाया, शादी का झांसा देकर ली जानकारी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पाक ISI एजेंट ने रील्स से आर्मी जवान को फंसाया, शादी का झांसा देकर ली जानकारी

Jaipur. पाकिस्तान की ISI एजेंट को भारतीय सेना की जानकारी देने वाले जवान प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जवान प्रदीप से इंटेलिजेंस ने कई सवाल-जवाब किए। इंटेलिजेंस की इस पूछताछ में अब इस मामले में कई शॉकिंग खुलासे हुए हैं। इस जांच-पड़ताल में पाकिस्तानी हनी गर्ल के कई फोटो और वीडियो भी सामने आए हैं। 





फोटो-वीडियो आए सामने





इंटेलिजेंस की पूछताछ में हनीट्रैप में फंसाने वाली पाकिस्तानी एजेंट के कुछ फोटो-वीडियो सामने आए हैं। इस जांच-पड़ताल में खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी एजेंट बॉलीवुड सॉन्ग पर रील्स बनाकर भारतीय जवानों को भेजती थीं और फिर उन्हें जवानों को अपने जाल में फंसाती है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी एजेंट्स के ऐसे फोटो-वीडियो पहली बार सामने आए हैं। 





जोधपुर में तैनात था जवान





सूत्रों के मुताबिक जवान प्रदीप कुमार मूल रूप से कृष्णा नगर गंग नहर उत्तराखंड का रहने वाला है। भारतीय सेना में वे 3 साल पहले ही भर्ती हुआ था। तीन साल से वे राजस्थान के जोधपुर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि नवंबर 2021 में पहली बार जवान प्रदीप को पाकिस्तानी महिला एजेंट ने फोन किया था। इसके बाद पाकिस्तानी एजेंट उसे अपने जाल में फंसाती रही और जवान उसके जाल में फंसता चला गया। 





प्रदीप समेत कई जवान थे पाकिस्तानी एजेंट के निशाने पर





जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी एजेंट की लड़कियां की प्रदीप के अलावा कई भारतीय जवानों पर नजर थी। वे लड़कियां हनी ट्रैप एजेंट बनकर अपने सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थीं और फिर इन रील्स को भारतीय जवानों को भेज देती थीं। ऐसा करके ये पाकिस्तानी एजेंट, भारतीय जवानों को अपने जाल में फंसाती थीं। ये लड़कियां शॉर्ट वीडियो बनाती थीं फिर जवानों को इस बात का विश्वास दिलाती थीं कि वे हमेशा उनके साथ हैं। इस तरह से जवान उनकी बातों में आ जाते थे। ऐसा ही प्रदीप के साथ हुआ। वे पाकिस्तानी एजेंट के जाल में इस कदर फंसे कि एजेंट जो बोलती गई। वे उनकी बातों पर आ गया। खबरें तो ये भी हैं कि जवान प्रदीप पाकिस्तानी एजेंट के साथ शादी करने के सपने देखने लगा था।





वीडियो कॉल पर करती थी जवान से बात





जवान प्रदीप पाकिस्तानी एजेंट की बातों में आ गया। पाकिस्तानी एजेंट उससे कागजात सेंड करने को कहती थी तो जवान उन्हें सेंड कर देता है। बताया जा रहा है कि ये पाकिस्तानी एजेंट जवान को शादी करने और मिलने का झांसा भी देती थी। सूत्रों के मुताबिक हनीट्रैप में फंसाने के लिए वीडियो कॉल पर पाकिस्तानी महिला एजेंट अश्लील हरकतें करती थी।



Rajasthan Indian Army भारतीय सेना arrested गिरफ़्तार honeytrap हनीट्रैप Pakistan ISI Agent Pradeep Kumar Intelligence Short Video uttrakhand पाकिस्तान ISI एजेंट प्रदीप कुमार इंटेलिजेंस शॉर्ट वीडियो