कंपनियों ने फिर बढ़ाए तेल के दाम, जानें पेट्रोल और डीजल के नए रेट

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
कंपनियों ने फिर बढ़ाए तेल के दाम, जानें पेट्रोल और डीजल के नए रेट

दिल्ली. देश में महंगाई की मार है। पेट्रोल और डीजल के दामों में आग लगी हुई है। तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 80-80 पैसे का इजाफा किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए प्रतिलीटर हो गया है। वहीं डीजल 96.67 रुपए प्रतिलीटर हो गया है। पिछले साल 4 नवंबर के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए थे। इसलिए अब रोज धीरे-धीरे दाम बढ़ाकर पूर्ति की जा रही है।



मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के दाम



मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपए और डीजल 104.77 रुपए प्रतिलीटर है। कोलकाता में पेट्रोल के रेट 115.12 रुपए और डीजल के रेट 99.83 रुपए प्रतिलीटर हैं। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपए और डीजल की कीमत 100.94 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है।



मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में पेट्रोल 100 के पार



मध्यप्रदेश में पेट्रोल 100 रुपए का आंकड़ा पार कर चुका है। इसके साथ ही महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी पेट्रोल शतक लगा चुका है। कीमतें 100 रुपए के पार चल रही हैं। मुंबई में पेट्रोल के रेट सबसे ज्यादा 120.51 रुपए हैं।


MP Bhopal केंद्र सरकार Modi government महंगाई Delhi Mumbai Price Hike petrol पेट्रोल डीजल diesel Dearness
Advertisment