पुलिस ने पकड़ा कुमार विश्वास का ‘झूठ’, काफिले पर हमले की बात गलत, अब पल्ला झाड़ रहे कुमार
Pratibha Rana | Nov 09, 2023, 24:00 IST
पुलिस ने पकड़ा कुमार विश्वास का ‘झूठ’, काफिले पर हमले की बात गलत, अब पल्ला झाड़ रहे कुमार
मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास विवादों में घिर गए हैं। कुमार के एक ट्वीट ने बुधवार (8 नवंबर) को सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक में हलचल पैदा कर दी।
Ghaziabad. मशहूर कवि और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास विवादों में घिर गए हैं। कुमार के एक ट्वीट ने बुधवार (8 नवंबर) को सोशल मीडिया से लेकर पुलिस महकमे तक में हलचल पैदा कर दी। कुमार विश्वास ने दावा किया कि गाजियाबाद में उनके काफिले पर हमला किया गया है और सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद सामने आए एक जख्मी डॉक्टर ने खुद को पीड़ित बताते हुए कहा कि साइड नहीं देने पर उन्हें पीटा गया है। गुरुवार (9 नवंबर) को गाजियाबाद पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद कुमार विश्वास के आरोपों को गलत बताया है। झूठ पकड़ में आते ही कवि ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है।
गाजियाबाद पुलिस ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर संक्षित बयान जारी किया और यह साफ कर दिया कि कुमार विश्वास के काफिले पर हमला नहीं हुआ था, जैसा कि कवि ने दावा किया था। पुलिस ने एक्स पर लिखा, 'आज संज्ञान में आए प्रकरण में कुमार विश्वास के काफिले पर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हमले के संबंध में प्रारंभिक जांच के क्रम में आरोप सिद्ध नही हुए हैं। थाना इंदिरापुरम पुलिस आगे की जांच और कार्रवाई कर रही है।' अगर कुमार के आरोप गलत पाए जाते हैं तो पुलिस उनपर कार्रवाई कर सकती है।
चेहरे से टपकते खून के साथ डॉक्टर की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोप और पुलिस के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की घेराबंदी शुरू हो गई। लोगों ने उनसे सवाल दागने शुरू कर दिए हैं तो पूर्व नेता बैकफुट पर नजर आए। कुछ लोगों ने कहा है कि कभी तो सच कहा करो। कुछ ने कहा, एक तो चोरी, उपर से सीनाजोरी।
पुलिस ने हमले की बात नकारी
सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास की हो रही आलोचना
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari