देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अगले साल बड़े स्तर पर बदलाव हो सकता है। बीमा रेगुलेटर इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के चेयरमैन का पद मई से खाली है। खबर है कि LIC के चेयरमैन इरडाई में जा सकते हैं।
IRDAI में जा सकते हैं LIC के चेयरमैन
LIC का असेट साइज 32 लाख करोड़ रुपए है। इस बड़े बदलाव के बाद हो सकता है कंपनी के MD को चेयरमैन बनाया जाए। IRDAI में मई में चेयरमैन सुभाषचंद्र खुंतिया रिटायरमेंट के बाद से ही ये पद खाली है। उनके रिटायरमेंट से पहले ही अप्रैल में आवेदन मंगाए जा चुके थे। लेकिन 8 महीने बीतने के बाद भी सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं किया। जबकि इसके लिए 20 से ज्यादा अधिकारियों ने अप्लाई किया है। इस पद के लिए 4.5 लाख रुपए महीने की सैलरी दी जाती है।
प्रमुख दावेदार हैं LIC चेयरमैन
अप्लाई करनेवालों में खुद LIC चेयरमैन M.R कुमार भी थे जो जून में LIC से रिटायर होने वाले थे, लेकिन सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार दे दिया था। उनका 9 महीने का कार्यकाल 13 मार्च को खत्म होगा। सूत्रों के मुताबिक, इतने लंबे समय से खाली पड़े पद को अब भरने की तैयारी हो सकती है और एम.आर. कुमार इसके प्रमुख दावेदार हैं। जनवरी में ही LIC के MD राजकुमार रिटायर होने वाले हैं।
LIC में हो सकते हैं ये बदलाव
जनवरी में ही LIC के MD राजकुमार रिटायर होने वाले हैं। वे इस समय इसके चार MD में सबसे सीनियर हैं। इसमें इस समय मिनी आइप, राजकुमार, एस.के मोहंती और बी.सी. पटनायक हैं। जनवरी या फरवरी में दिनेश भगत MD बनेंगे, क्योंकि उस समय एक MD का पद खाली हो जाएगा।अब अगर कुमार इरडाई में जाते हैं तो सीधे तौर पर राजकुमार को LIC चेयरमैन बनाया जा सकता है।
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
https://bit.ly/thesootrapp
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube