पीएम मोदी ने तेलंगाना के निजामाबाद में सभा को किया संबोधित, निजाम के शासन की याद दिलाकर किया सरदार पटेल का जिक्र

Rahul Garhwal | Oct 03, 2023, 24:00 IST
Share
पीएम मोदी ने तेलंगाना के निजामाबाद में सभा को किया संबोधित, निजाम के शासन की याद दिलाकर किया सरदार पटेल का जिक्र
पीएम मोदी ने तेलंगाना के निजामाबाद में सभा को किया संबोधित, निजाम के शासन की याद दिलाकर किया सरदार पटेल का जिक्र

पीएम मोदी ने तेलंगाना के निजामाबाद में सभा को संबोधित किया। उन्होंने निजाम के शासन की याद दिलाकर सरदार पटेल का जिक्र किया।

NIJAMABAD. पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार 3 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचे। उन्होंने तेलंगाना के निजामाबाद में सभा को संबोधित किया। उन्होंने निजाम के शासन की याद दिलाते हुए कहा कि देश आजाद हो चुका था, लेकिन हैदराबाद का ये क्षेत्र आजाद नहीं हो सका था। निजाम ने आजादी में अड़ंगा लगाया था, लेकिन गुजरात के बेटे सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी शक्ति दिखाई। उन्होंने इस इलाके को आजाद कराया। पीएम ने कहा कि एक गुजराती बेटे ने आपको आजादी दिलाई है और मैं दूसरा गुजराती बेटा हूं, जो आपके विकास, भलाई और समृद्धि के लिए आया हूं।

पीएम ने किया रोड शो

पीएम मोदी ने निजामाबाद में रोड शो भी किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। पीएम ने तेलंगाना में बिजली, रेल और हेल्थ जैसे खास क्षेत्रों की लगभग 8 हजार करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने 800 मेगावॉट के संयंत्र के पहले चरण का लोकार्पण किया।

ये खबर भी पढ़िए..

रामसेतु साइट पर दीवार बनाने और राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग वाली हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की याचिका खारिज

तेलंगाना में हर तरफ टैलेंट

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलंगाना ने देश के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया है। तेलंगाना की महिलाएं बड़ी क्रांति का हिस्सा रही हैं। यहां हर तरफ टैलेंट दिखता है। हम तेलंगाना के लिए जो भी कर सकते हैं, वो लगातार कर रहे हैं। पीएम ने महिला आरक्षण बिल का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस बिल को कांग्रेस और उसके सहयोगी 30 साल से रोककर बैठे थे। उनको महिलाओं की परवाह नहीं थी, लेकिन इस बार घमंडिया गठबंधन को मजबूरी में बिल का समर्थन करना पड़ा।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • PM Modi Telangana tour
  • PM Modi statement
  • Sardar Vallabhbhai Patel
  • पीएम मोदी का तेलंगाना दौरा
  • पीएम मोदी का बयान
  • सरदार वल्लभ भाई पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा