ताजमहल को लेकर अब प्रिंस ने खोला मोर्चा, दीया को दस्तावेज दिखाने का किया चैलेंज

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
ताजमहल को लेकर अब प्रिंस ने खोला मोर्चा, दीया को दस्तावेज दिखाने का किया चैलेंज

Mumbai. रॉयल फैमिली की सदस्य और बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने ताजमहल के तहखाने के 22 कमरों को खोलने की अपील की थी। उनकी इस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। लेकिन ये विवाद अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में दीया को मुगल वंशज प्रिंस तूसी ने चैलेंज किया है। यहां तक की उन्होंने दीया के इन सारे दावों को चीप पब्लिसिटी स्टंट भी बताया है।





दस्तावेज दिखाएं दीया





दीया के ताजमहल का वारिस होने पर प्रिंस ने कहा है कि अगर कोई मुझे कागजात दिखा देगा तो, मैं ये मान लूंगा कि ये बात सच है। ये सिर्फ हवा में तीर मारा गया है। अभी तक मुगल सल्तनत, ब्रिटिश हुकूमत और फिर आजाद भारत हुआ। इतने लंबे वक्त में भी आपको इस बात का ध्यान नहीं आया कि ये ताजमहल आपका है। इसपर आपका हक है। आगे प्रिंस ने कहा कि मुगल साम्राज्य में 14  रानियां थी। इसमें  9 राजपूत थीं। ऐसे में आप हमारे रिश्तेदार हुए। यदि आप में एक कतरा भी राजपूताना खून है तो मुझे दस्तावेज दिखाइए। मैं मान लूंगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक भाजपा नेता ने कोर्ट में एप्लिकेशन डाली है। अगर कल को वो कहेंगे कि गुरुद्वारे या चर्च की जांच-पड़ताल करवाओ तो इसमें क्या होगा। मेरी हर किसी से ये रिकुएस्ट है कि ऐसे लोग सस्ते पब्लिसिटी स्टंट के लिए हिंदू और मुसलमान में कंट्रोवर्सी करना चाहते हैं। उनकी बातों पर गौर नहीं किया जाना चाहिए। 





शाहजहां के वंशज है प्रिंस





प्रिंस का पूरा नाम प्रिंस याकूब हबीबुद्दीन तूसी है और वे हैदराबाद के रहने वाले हैं। प्रिंस अपने आप को मुगल बादशाह शाहजहां का वंशज बताते हैं। वे कहते है कि बहादुरशाह जफर की छठीं पीढ़ी के हैं। इतना ही नहीं  प्रिंस ने कुछ साल  पहले अयोध्या की बाबरी मस्जिद और ताजमहल पर मालिकाना हक का दावा किया था। हालांकि न्यायालय ने उसे खारिज कर दिया था।





चार साल पहले हुई थी डीएनए की जांच





सूत्रों के मुताबिक प्रिंस के ताजमहल आने पर CISF की सुरक्षा अभी भी मिलती है। प्रिंस का कहना है कि आज से ठीक 4 साल पहले उन्होंने हैदराबाद कोर्ट में DNA जांच करवाई थी। इस जांच के बाद प्रिंस को मुगल वंशज माना गया है। हालांकि,अब राजघराने जैसी व्यवस्थाएं समाप्त हो गई हैं। इस वजह से उन्हें मुगलिया संपत्ति पर मालिकाना हक नहीं मिल सकता है।





दीया कुमारी ने किया था दावा





रॉयल फैमिली की सदस्य और बीजेपी सांसद दीया कुमारी ने 11 मई को ये दावा किया था कि उस जगह पर उनका महल था। ताजमहल उनकी प्रॉपर्टी है। वे ये भी कह रहीं हैं कि उनके पास ताजमहल के दस्तावेज भी हैं। इन डॉक्यूमेंट से साफ पता चल जाएगा कि ताजमहल जयपुर के पुराने राजपरिवार का महल हुआ करता था। इस पर शाहजहां ने अपना कब्जा कर लिया था। जिस समय शाहजहां ने उनकी प्रॉपर्टी ली थी, तब वे इसका विरोध बिल्कुल भी नहीं कर पाए थे।



bjp mp बीजेपी सांसद High Court हाईकोर्ट Taj Mahal ताजमहल Agra Documents दस्तावेज रॉयल फैमिली Royal Family